दीपों के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। 2 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस के दिन कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी का सामान, ज्वेलरी और बर्तन आदि खरीदने से सौभाग्य आता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना- चांदी का सामान खरीदने से परिवार के सदस्यों के ऊपर बुरी आपदा नहीं आती, वहीं घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर खरीदारी जरूर करें। अगर इस धनतेरस सोने या चांदी के आभूषण खरीदने वाले हैं तो अपना पैसा निवेश करने से पहले जान लीजिए कि इन दिनों कैसी ज्वेलरी ट्रेंड में है? आपको झुमके लेने हैं या अंगूठी, नेकलेस लेना है या ब्रेसलेट पहले तो ये तय कर लें। आपको कौन सी ज्वेलरी खरीदनी चाहिए और उसका लेटेस्ट डिजाइन कैसा होना चाहिए, ये सब जानकर ही ज्वेलरी खरीदें ताकि मौके पर लेटेस्ट स्टाइल की ज्वेलरी को पहन सकें। चलिए जानते हैं इस धनतेरस सोने चांदी की खरीदारी में नई ज्वेलरी डिजाइन के बारे में।
Dhanteras 2021 Shopping: धनतेरस में खरीदनी है ज्वेलरी, तो तस्वीरों में देखें लेटेस्ट डिजाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के मौके पर अगर आप गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सोने के पेडेंट्स, अंगूठी, कान के झुमके, डायमंड या कलरफुल ब्रेसलेट खरीद सकते हैं। शादी सीजन भी आ गया है तो ये आभूषण आपके लुक को स्टाइल करने के लिए उपयुक्त रहेंगे।
रॉयल स्टाइल बड़ी अंगूठी
हैवी ज्वेलरी की जगह हल्की ज्वेलरी इन दिनों ट्रेंड में है। महिलाओं में हल्की ज्वेलरी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बड़ी-बड़ी फैशनेबल अंगूठियां महिलाओं के हाथ की शोभा बनाते हैं। आप ऐसी ही राॅयल स्टाइल अंगूठी खरीद सकती हैं।
कान के झुमके
आजकल ज्वेलरी में महिलाएं हार या अन्य गहनों की जगह सिर्फ कानों में स्टाइलिश और ट्रेंडी झुमके कैरी करती हैं। साड़ी से लेकर सूट और हैवी एथनिक कपड़ों के साथ उनका झुमका लुक काफी ग्लैमरस लगता है। आप झुमकों में निवेश कर सकती हैं।
मॉड्यूलर ज्वेलरी
इन दिनों मॉड्यूलर ज्वेलरी की मांग काफी बढ़ गई है। यह ज्वेलरी खास किस्म की होती है।इसकी बनावट और कलाकारी लोगों को जल्दी से आकर्षित करती है। इस धनतेरस आप मॉड्यूलर ज्वेलरी खरीद सकती हैं।