फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: धनतेरस पर इस खास अंदाज में हों तैयार, देखने वाला हर कोई करेगा तारीफ

Tue, 02 Nov 2021 12:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 Nov 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2021 Styling Tips Outfit Ideas To look fashionable
धनतेरस 2021 फैशन - फोटो : Istock

दिवाली आने वाली है। चार नवंबर को दिवाली है। पांच दिनों के इस दीपों के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए लड़के लड़कियां ढेर सारी तैयारियां करते हैं। घर सजाने से लेकर खुद को स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए अच्छे ट्रेंडी कपड़े पहनते हैं। अगर आप भी इस दिवाली को उत्सव जैसे मनाना चाहते हैं तो दिवाली के पांचों दिन कुछ अलग दिखने के लिए अलग अलग तरह के कपड़े व लुक को कैरी कर सकते हैं। दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस में खूबसूरत दिखने के लिए आप कपड़ों के चयन से लेकर उनके कलर तक से खुद को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। आमतौर पर धनतेरस में लोग एथनिक कपड़े पहनते हैं। एथनिक कपड़ों में कई विकल्प हैं। महिलाएं अपने परिधान के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी, फुटवियर, हेयर स्टाइल और मेकअप पर ध्यान दें। अगली स्लाइड्स में जानिए धनतेरस में सबसे बेस्ट लुक के लिए तैयार होने के टिप्स।

dhanteras 2021 Styling Tips Outfit Ideas To look fashionable
धनतेरस 2021 फैशन - फोटो : instagram/imouniroy

धनतेरस में किस रंग के कपड़े पहनें

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि धनतेरस में किस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। धनतेरस में लाल रंग का विशेष महत्व है। लाल रंग के कपड़े लड़के और लड़कियों दोनों पर अच्छे लगते हैं। इसके अलावा धनतेरस में सोने की पूजा होती है। इसलिए मान्यता है कि धनतेरस में सुनहरे या गोल्डन रंग के कपड़े भी पहने जाते हैं। 

dhanteras 2021 Styling Tips Outfit Ideas To look fashionable
धनतेरस 2021 फैशन - फोटो : Instagram/yamigautam

धनतेरस में क्या पहनें 

रंग के मुताबिक महिलाएं लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहन सकती हैं। इस दिन आप लाल रंग का कोई कुर्ता सेट, शरारा कैरी कर सकती हैं। ये त्योहार में आपको फेस्टिव लुक देने के साथ ही आरामदायक भी रहेगा। वैसे साड़ी तो ऐसे मौके के लिए सबसे परफेक्ट होती है। आप बनारसी या सिल्क की लाल और गोल्डन प्रिंट की साड़ी भी पहन सकती हैं। 

इसके अलावा लड़के भी लाल शर्ट या कुर्ता पहन सकते हैं। लड़के दिवाली के पांच दिन शुभ रंगों के मुताबिक कुर्ता पहनेंगे तो लुक भी अलग लगेगा और फेस्टिवल वाइब भी मिलेगी। लड़के शॉर्ट कुर्ता जींस, ट्राउजर पहन सकते हैं या लंबे कुर्ते के साथ पैजामा व जींस पेयर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras 2021 Styling Tips Outfit Ideas To look fashionable
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

मेकअप और हेयर स्टाइल 

लड़कियां अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप और हेयर स्टाइल पर विशेष ध्यान दें। कोई भी साधारण आउटफिट को कैरी करके भी स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है, अगर आपकी हेयर स्टाइल और मेकअप आपके कपड़ों के अनुरूप हों। साड़ी के साथ आप जुड़ा बना सकती हैं। बालों को हाफ टाई करते ओपन हेयर को कर्ल कर सकती हैं। इसके अलावा सूट के साथ फ्रेंच स्टाइल चोटी, पोनीटेल आदि बना सकती हैं। अधिक मेकअप की जगह हल्का और अपने लुक के मुताबिक मेकअप करें। ये भी आपके ग्लैम को बढ़ाएगा।   

विज्ञापन
dhanteras 2021 Styling Tips Outfit Ideas To look fashionable
धनतेरस 2021 फैशन - फोटो : Instagram/aditiraohydari

ज्वेलरी 


एथनिक आउटफिट के साथ ज्वेलरी आपके लुक को अधिक प्रभावशाली बना देती है। ऐसे में तैयार होते समय ज्वेलरी से खुद को स्टाइल जरूर करें। आप एथनिक ज्वेलरी या ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। हल्के साधारण आउटफिट पर हैवी ज्वेलरी कैरी करें। इसके अलावा इन दिनों केवल खूबसूरत बड़े झुमकों को कैरी करने का ट्रेंड है। आप भी सूट, साड़ी या शरारा के साथ झुमके पहन सकती हैं। चोकर नेकपीस भी ट्रेंड में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed