फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: इस दिवाली पहनना है कुर्ता सेट, तो इन अभिनेत्रियों के पारंपरिक लुक को करें फॉलो

Thu, 04 Nov 2021 12:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Nov 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 These Actresses Ethnic Kurta Set Style to look trendy
दिवाली 2021 कुर्ता सेट - फोटो : instagram/aditiraohydari

इस बार दिवाली चार नवंबर को है। दिवाली पांच दिनों का त्योहार है। इसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज आता है। इन पांच दिनों में लगभग हर घर मे उत्सव जैसा माहौल होता है। घर रोशनी से जगमगा उठता है। तरह तरह के पकवान बनते हैं। हर दिन पूजा होती है। रिश्तेदार, दोस्त आपस में मिलते हैं। ऐसे में लड़के हों या लड़कियां, सभी सुंदर और फैशनेबल दिखना चाहते हैं। दिवाली में एथनिक वियर अधिक उपयुक्त होता है। वैसे तो एथनिक वियर में महिलाओं के पास कई विकल्प हैं, लेकिन पांच दिन महिलाएं साड़ी-लहंगा नहीं पहन सकतीं। त्योहार में ढेर सारे कामों के बीच कम्फर्टेबल पारंपरिक परिधानों में आप कुर्ता सेट को आसानी से कैरी कर सकती हैं और सुंदर भी दिख सकती हैं। तो दिवाली में अगर आप कुर्ता सेट में ट्रेंडी और फेस्टिव लुक चाहती हैं तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के हाल के ही कुछ पारंपरिक कुर्ता सेट लुक से टिप्स ले सकती हैं। आइए देखते हैं दिवाली में किस तरह के कुर्ता सेट आपको देंगे ट्रेंडी लुक।

 

Diwali 2021 These Actresses Ethnic Kurta Set Style to look trendy
दिवाली 2021 कुर्ता सेट - फोटो : instagram/sunnyleone

स्ट्रैपी कुर्ता स्टाइल 

सनी लियोनी का ये कुर्ता सेट भी दिवाली के पांच दिनों के पर्व के लिए परफेक्ट है। सनी लियोनी के इस पिंक रंग के सूट में गुलाबी और सफेद रंग के फ्लोरल प्रिंट दिए हैं। स्ट्रैपी स्टाइल अनारकली सूट आपको एथनिक के साथ ही ग्लैमरस लुक देगा। आप इस तरह के कुर्ते के साथ लेगिंग, पैंट, चूड़ीदार कैरी कर सकती हैं। चाहें तो हैवी दुपट्टा पेयर कर सकती हैं। सनी की तरह आप भी अपने एथनिक लुक को कंप्लीट करने के लिए ड्रॉप इयररिंग्स, झुमके पहन सकती हैं। 

Diwali 2021 These Actresses Ethnic Kurta Set Style to look trendy
दिवाली 2021 कुर्ता सेट - फोटो : Instagram/prachidesai

फ्लोरल कुर्ता पैंट

धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली की सुबह या गोवर्धन पूजा और भैया दूज में इस तरह का हल्का लेकिन स्टाइलिश सूट आप पहन सकती हैं। आपको त्योहार में काम करने में आसानी भी रहेगी और त्योहार के लिहाज से आप खूबसूरत ड्रेस में तैयार भी होंगी। आप प्राची देसाई के इस सूट की तरह फ्लोरल कुर्ता कैरा कर सकती हैं। इसमें पिंक कलर की कुर्ती पर ऑरेंज और हल्के ग्रीन प्रिंट है। वहीं नेकलाइन पर गोल्डन गोटा वर्क है। आप हैवी इयररिंग्स से खुद को अधिक ट्रेंडी लुक दे सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 These Actresses Ethnic Kurta Set Style to look trendy
दिवाली 2021 कुर्ता सेट - फोटो : instagram/saraalikhan95

हैवी लांन्ग अनारकली कुर्ता सेट

दिवाली की जगमगाती शाम के लिए सारा अली खान का ये कुर्ता सेट बेस्ट लुक देगा। अगर आप अधिक ड्रेसअप होना चाहते हैं तो सारा अली खान का ये नीले रंग का सूट सेट आप ट्राई कर सकते हैं। सारा के इस ब्लू फुल लेंथ सूट में गोल्डन प्रिंट हैं। साथ ही बैक नेकलाइन डीप है। इस सूट के साथ सारा ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है, जिसमें बाॅर्डर पर गोल्डन प्रिंट बना है।

विज्ञापन
Diwali 2021 These Actresses Ethnic Kurta Set Style to look trendy
दिवाली 2021 कुर्ता सेट - फोटो : Instagram/aditiraohydari

शरारा, प्लाजो या स्कर्ट के साथ कुर्ता

आप इस दिवाली एथनिक कुर्ते के साथ शरारा, प्लाजो या स्कर्ट को भी पेयर करके खुद को स्टाइल दे सकती हैं। इन दिनों शरारा ट्रेंड में है। आप शाॅर्ट कुर्तें के साथ शरारा या प्लाजो कैरी करें। अदिति राव हैदरी ने हाल ही में ऑरेंज कलर की ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनके ऑरेंज कुर्ते में गोल्डन पीकॉक बुटा प्रिंट दिया हुआ है। इस फुल स्लीव कुर्ते में मैंडरिन कॉलर को जोड़ा गया है। अपने कुर्ते के साथ अदिति ने मैचिंग स्कर्ट और क्लासिक गोल्ड झुमके को पेयर किया है। वहीं अदिति ने बालों को कर्ल करके अपने लुक को अट्रेक्टिव बनाया है। अदिति राव हैदरी के ऑरेंज कुर्ता सेट की कीमत 52, 600 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed