फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: दिवाली पर होना है तैयार तो शरारा से लेकर साड़ी तक, चुनें इनमे से एक आउटफिट

Wed, 19 Oct 2022 12:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 19 Oct 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Outfits Ideas Check Stylish Dresses From Sharara To Saree For Deepawali Festival See Photos
diwali look 2022 - फोटो : instagram

धनतेरस के साथ ही दिवाली का उत्सव शुरू हो जाएगा। सभी घरों में लगभग दिवाली की तैयारियां भी पूरी हो गई होंगी। साफ-सफाई से लेकर खरीदारी तक। साथ ही त्योहार के सेलिब्रेशन में क्या पहनना है, इस बारे में भी सोच लिया होगा। अगर नहीं, तो साड़ी से लेकर कुर्ते तक को आप खास दिन के लिए चुन सकती हैं। त्योहार के दिन ट्रेडिशनल कपड़े पहनना अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप पारंपरिक कपड़ों में भी हटके लुक चाहती हैं तो साड़ी, शरारा या फिर लहंगा के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये लुक बेहद खूबसूरत हैं और आप इसे आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। 

Diwali 2022 Outfits Ideas Check Stylish Dresses From Sharara To Saree For Deepawali Festival See Photos
sharara - फोटो : instagram
पहनें शरारा

शरारा सूट इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। आप चाहें तो इस दिवाली पर शरारा कुर्ते को चुन सकती हैं। इसमे भी आपको ढेर सारी डिजाइन मिल जाएगी। लेकिन अगर आप शरारा को थोड़ा मॉडर्न और ग्लैमरस टच देना चाहती हैं तो शरारा के साथ शार्ट कुर्ती को पहन सकती हैं। इसके लिए रकुल प्रीत सिंह का ये लुक आसानी से कॉपी किया जा सकता है।

Diwali 2022 Outfits Ideas Check Stylish Dresses From Sharara To Saree For Deepawali Festival See Photos
diwali look 2022 - फोटो : instagram
पहनें क्रॉप टॉप और पलाजो

इन दिनों क्रॉप टॉप और पलाजो का भी जमकर ट्रेंड हैं। सारा अली खान, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना से लेकर अनन्या पांडे, लगभग बीटाउन की सारी नईं हसीनाएं इस आउटफिट के साथ नजर आ चुकी हैं। आप चाहें तो पलाजो और क्रॉप टॉप के साथ अनन्या पांडे की तरह लांग केप श्रग या फिर दुपट्टा ले सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Outfits Ideas Check Stylish Dresses From Sharara To Saree For Deepawali Festival See Photos
diwali look 2022 - फोटो : instagram
लैस वाले कपड़ें लगेंगे खूबसूरत

अगर आप कुछ क्लासी और हटके लुक दिवाली पर चाहती हैं तो लांग लैस वाली जैकेट के साथ ब्लाउज और पैंट को पहन सकती है। इसके लिए कियारा आडवाणी का ये लुक कॉपी किया जा सकता है। जिसे उन्होंने मोतियों वाले चोकर नेकपीस के साथ त्योहारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट बना दिया था। 

विज्ञापन
Diwali 2022 Outfits Ideas Check Stylish Dresses From Sharara To Saree For Deepawali Festival See Photos
diwali look 2022 - फोटो : instagram
साड़ी भी लगेगी खूबसूरत

अगर आप साड़ी पहनना चाहती हैं तो चुन सकती हैं। सिकुइन वर्क वाली साड़ी से लेकर सिल्क पैटर्न की साड़ी भी खूबसूरत लगेगी। बस साड़ी संग हैवी मेकअप और यूनिक ईयररिंग्स के साथ लुक को शानदार बनाएं। अगर आप दिवाली पर खूब सजना चाहती हैं तो शहनाज गिल के इस लुक को ट्राई करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed