{"_id":"653b580f258e641456068966","slug":"diwali-2023-trendy-outfit-for-office-diwali-party-2023-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023: ऑफिस में है दिवाली पार्टी तो पहनें इस तरह के आउटफिट, देखकर तारीफ करेगा हर कोई","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Diwali 2023: ऑफिस में है दिवाली पार्टी तो पहनें इस तरह के आउटफिट, देखकर तारीफ करेगा हर कोई
Diwali 2023: ऑफिस एक ऐसी जगह है, जहां हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। ऑफिसों में आए दिन कुछ ना कुछ इवेंट भी आयोजित होते रहते हैं, जिसमें हर कोई काफी उत्साह के साथ भाग लेता है। अब कुछ ही समय में दिवाली का त्योहार आने वाला है, जिसकी धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है।
लोगों ने घरों में सफाई करने के साथ-साथ घरों को सजाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पूजा में पहनने वाले कपड़े खरीदने के लिए लोग शॉपिंंग में भी जुट गए हैं। इसी क्रम में आपको अभी से अपनी ऑफिस पार्टी के लिए भी आउटफिट तैयार कर लेना चाहिए।
दरअसल, ऑफिस में इस तरह के आउटफिट ही पहनना सही रहता है, जो कंफर्टेबल हों। अगर आपके ऑफिस में भी दिवाली पार्टी है और आप उसमें अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जो आपको पसंद भी आएंगे। इस तरह के आउटफिट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे।
2 of 7
alia bhatt in pink kurta
- फोटो : instagram
प्लाजो सेट
पिंक रंग का ऐसा प्लाजो सेट आपको क्लासी दिखने में मदद करेगा। इसे पहनकर आप दफ्तर में भी काफी ज्यादा स्टाइलिश लगेंगी। इसके साथ बालों को खुला रखें और माथे पर एक छोटी सी बिंदू जरूर लगाएं।
3 of 7
yellow kurta
- फोटो : instagram
चिकनकारी कुर्ता
अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो क्लासी के साथ-साथ आरामदायक हो तो इस तरह का चिकनकारी कुर्ता एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ आप चाहें तो लैगिंग्स पहन सकती हैं। प्लाजो भी आपके इस लुक को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शरारा
- फोटो : instagram
अनारकली सूट
इस तरह का अनारकली सूट आपके एथनिक लुक को ग्लैमरस बना सकता है। इसके साथ बालों को खुला रखें और कानों में ईयररिंग्स जरूर पहनें।
विज्ञापन
5 of 7
रेड शरारा में दिव्यांका
- फोटो : instagram
शरारा सूट
ऑफिस की पार्टी के लिए ये सबसे बेहतर विकल्प है। इसे पहनकर आप पार्टी में डांस भी कर सकती हैं। इसके साथ ही इसे पूरे दिन के लिए आप पहन सकती हैं, ये काफी कंफर्टेबल रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।