फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025: अभी से लगाएं ये 5 फेस पैक, दिवाली तक चमक उठेगा आपका चेहरा

Sun, 28 Sep 2025 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 28 Sep 2025 11:52 AM IST
सार

How To Make Face Pack For Diwali 2025: अगर आप दिवाली के मौके पर दीपक की रोशनी की तरह चमकना चाहते हैं, तो हमारे बताए फेस मास्क इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Diwali 2025 trendy homemade face packs for glowing skin at home
आने वाला है दिवाली का त्योहार, अभी से ये पांच फेस पैक इस्तेमाल करें ताकि चमक उठे आपका चेहरा - फोटो : instagram
How To Make Face Pack For Diwali 2025: दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इसकी तैयारी लोग काफी पहले से शुरू कर देते हैं। इसके लिए न वो सिर्फ अपने घरों को सजाते हैं, बल्कि साथ ही में खुद के लिए भी नये-नये कपड़े खरीदकर त्योहार पर अपना लुक बदलते हैं। अगर आप भी इस बार दिवाली पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको अभी से अपनी स्किन केयर पर ध्यान देना होगा। 


त्योहार पर आप जितना घर को सजाती हैं, उतना ही जरूरी है खुद को भी चमकदार और फ्रेश बनाए रखना। अगर आप इस दिवाली पर ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो पार्लर भागने की जरूरत नहीं। आप घर पर ही कुछ असरदार और नेचुरल फेस पैक की मदद से अपनी त्वचा को दमका सकती हैं। नीचे बताए गए 5 घरेलू फेस पैक को अगर आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें, तो दिवाली से पहले ही आपका चेहरा निखर उठेगा।

 
Diwali 2025 trendy homemade face packs for glowing skin at home
बेसन और हल्दी फेस पैक - फोटो : Adobe stock
बेसन और हल्दी फेस पैक

इन दो चीजों से आपके चेहरे पर ऐसा निखार आएगा, जो आप किसी ट्रीटमेंट से नहीं पा सकते। इसके लिए एक कटोरे में 1 बड़ा चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, 1 चम्मच दही और थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करें और उसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। ये फेस पैक स्किन को क्लीन करता है, टैनिंग हटाता है और नेचुरल ग्लो लाता है।

 
Diwali 2025 trendy homemade face packs for glowing skin at home
शहद और दालचीनी फेस पैक - फोटो : Adobe stock
शहद और दालचीनी फेस पैक

बेसन का पैक इस्तेमाल नहीं करना तो शहद और दालचीनी वाला फेस पैक आपके काम आएगा। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और चुटकी भर पिसी हुई दालचीनी मिलाएं। आधे घंटे के लिए इसे चेहरे पर अप्लाई करें और फिर चेहरा धो दें। ये पैक चेहरे से पिंपल्स हटाता है और चेहरे पर चमक लाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 trendy homemade face packs for glowing skin at home
खीरा और एलोवेरा फेस पैक - फोटो : Freepik
खीरा और एलोवेरा फेस पैक

इन दो चीजों की मदद से आप अपने चेहरे की कई दिक्कतों को दूर कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे का रस और एलोवेरा जेल बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसे चेहरे पर आधे घंटे के लिए अप्लाई करें। ये फेस पैक स्किन को ठंडक देता है, डार्क सर्कल्स और सूजन में राहत देता है। 

 
विज्ञापन
Diwali 2025 trendy homemade face packs for glowing skin at home
मलाई और चंदन फेस पैक - फोटो : instagram
मलाई और चंदन फेस पैक

हर भारतीय घर में मलाई बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। ऐसे में 1 चम्मच दूध की मलाई में आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। हफ्ते में दो बार इस पैक को चेहरे पर लगाकर आप कई दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। ये पैक रूखी त्वचा को नमी देता है और चेहरा मुलायम बनाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed