फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Look 2022: दिवाली पर पहननी है साड़ी तो ना लें ब्लाउज का टेंशन. ये टॉप हर साड़ी के साथ होंगे मैच

Mon, 24 Oct 2022 12:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 24 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
diwali look 2022 match these design tops with saree for stylish look
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

दिवाली पर एथिनिक कपड़े अच्छे लगते हैं। खासतौर पर लड़कियां त्योहार के दिन साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आखिरी वक्त में साड़ी पहनने का फैसला करने पर मैचिंग ब्लाउज की टेंशन हो जाती है। क्योकि कम समय में टेलर ब्लाउज सिलने को तैयार नहीं होते। अगर आप सोच रही हैं कि बिना मैचिंग के साड़ी कैसे पहनेंगी तो ये टिप्स जरूर आपके काम आएंगे। मैचिंग ब्लाउज का झंझट छोड़कर आप इस तरह के टॉप के साथ साड़ी को मैच करें। बस फिर देखिए कैसे आप स्टाइलिश नजर आएंगी। 

diwali look 2022 match these design tops with saree for stylish look
parineeti chopra - फोटो : instagram
ब्लैक क्रॉप टॉप

फ्लोरल प्रिंट की साड़ी हो या फिर सिल्क की साड़ी, ब्लैक क्रॉप टॉप पर इसे आसानी से मैच कर सकती हैं। क्रॉप टॉप आसानी से साड़ी के साथ मैच हो जाते हैं। बस साथ में मैचिग की ज्वैलरी और मेकअप को जरूर पहनें। ब्लैक क्रॉप टॉप को साड़ी या लहंगा किसी के साथ भी मैच कर सकती हैं। ये हर लुक को शानदार बनाते हैं।

diwali look 2022 match these design tops with saree for stylish look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty
रफल टॉप

साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज नही है तो आप रफल टॉप के साथ फ्यूजन लुक में भी साड़ी पहन सकती हैं। किसी भी रफल डिजाइन के टॉप को साड़ी के साथ मैच करें। ये काफी हटके दिखेगा और स्टाइलिश भी लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali look 2022 match these design tops with saree for stylish look
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram
पफ स्लीव टॉप
पफ स्लीव डिजाइन वाले टॉप भी साड़ी के साथ मैच कर सकती हैं। ये काफी अच्छा विकल्प है। अगर आपके हाथ ज्यादा मोटे या फिर पतले हैं तो इस तरह के स्लीव की डिजाइन आपको खूबसूरत लुक देगी।
विज्ञापन
diwali look 2022 match these design tops with saree for stylish look
shehnaaz gill - फोटो : instagram
टैंक टॉप

आप चाहे तो शहनाज गिल की तरह तैयार हो सकती है। किसी भी साड़ी को आप ब्लैक कलर के टैंक टॉप के साथ मैच करें। ये स्टाइलिश दिखेगा और आपको बिल्कुल हटके बनाएगा। खासतौर पर ब्लैक कलर के टैंक टॉप आसानी से साड़ियों के साथ मैच कर जाते हैं।

तो इस दिवाली साड़ी पहनने का इरादा छोड़ने की बजाय इनमे से किसी भी टॉप के साथ साड़ी मैच कर पहनें। मिलेगा बिल्कुल हटके लुक।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed