फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Look 2022: दिवाली पर पहन रहीं कुर्ता तो करीना कपूर-रश्मिका मंदाना के लुक को करें ट्राई

Mon, 24 Oct 2022 12:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 24 Oct 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
diwali look 2022 wear kurta and look stylish like rashmika mandanna kareena kapoor
kurta - फोटो : instagram

दिवाली का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पूरे पांच दिन तक चलने वाले इस त्योहार के लिए सब जमकर तैयारी करते हैं। खासतौर पर घर की लक्ष्मी यानी की गृहिणियां पूजा के समय सजधज कर तैयार होती हैं। तैयार होने के लिए वो एक्ट्रेस के लुक को कॉपी भी करती हैं। लहंगा हो या साड़ी या फिर कोई इंडो-वेस्टर्न लुक, महिलाएं अक्सर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की तरह तैयार होना चाहती हैं। अगर आप इस दिवाली लहंगा या साड़ी की बजाय सिंपल सा कुर्ता पहनने वाली हैं तो निराश ना हों। करीना कपूर से लेकर रश्मिका मंदाना के इन लुक को आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। जिसमे वो साधारण सा कुर्ता पहनकर भी काफी स्टाइलिश और खूबसूरत दिख रही हैं। 

diwali look 2022 wear kurta and look stylish like rashmika mandanna kareena kapoor
kurta - फोटो : instagram

अगर आप कुर्ता पहनने की सोच रही हैं तो करीना कपूर की तरह चटकीले रंग के कुर्ते को दिवाली के लिए चुनें। ये खूबसूरत लगेगा। साथ में हल्के या फिर नेट फैब्रिक के दुपट्टे को मैच करें। ये आपको परफेक्ट लुक देगा। साथ ही चेहरे पर मिनिमम मेकअप और बालों को ब्लो ड्राई कर कंधे के एक तरफ रखें। करीना कपूर का ये लुक कॉपी करने में आसान है। साथ ही आप इसमे बेहद खूबसूरत भी लगेंगी।

diwali look 2022 wear kurta and look stylish like rashmika mandanna kareena kapoor
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मिका मंदाना ने इस फोटोशूट के लिए आसमानी रंग के कुर्ते को चुना है। छोटी सी कुर्ती को पलाजो के साथ मैच किया गया है। साथ में एंब्रायडरी वाला दुपट्टा लुक को कंप्लीट कर रहा है। आप चाहें तो इस तरह छोटी कुर्ती संग वाइड लेग पलाजो सिलवाकर पहन सकती हैं। साथ में हैवी झुमकी और बालों में पोनीटेल दिवाली के दिन के लिए आपको आरामदायक और परफेक्ट लुक देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali look 2022 wear kurta and look stylish like rashmika mandanna kareena kapoor
kurta - फोटो : instagram

करीना कपूर की तरह आप चाहें तो पीले रंग के कुर्ते तो चुनें। जिसके साथ मैचिंग की मोजरी को पेयर करें। ये लुक काफी खूबसूरत लगेगा। साथ में मिनिमम मेकअप और बालों में स्लीक पोनीटेल काफी खूबसूरत लगेगी। 

विज्ञापन
diwali look 2022 wear kurta and look stylish like rashmika mandanna kareena kapoor
हिना खान - फोटो : Instagram
हिना खान का पेस्टल शेड कुर्ते में लुक बेहद खूबसूरत है। जिसे आप भी कॉपी कर सकती हैं। गले में चोकर नेकपीस और माथे पर बिंदी लगाकर आप हल्के रंग के कुर्ते को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। साथ ही हिना खान की तरह ही डार्क मेकअप चुनें। जिसमे आंखों को काजल और आईलाइनर से सजाएं और डार्क शेड की लिपस्टिक लगाएं। 

तो अगर आप सिंपल कुर्ते में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इन हसीनाओं के लुक को देखकर टिप्स ले सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed