शादी के दिन हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए डिजाइनर आउटफिट्स, महंगी ज्वेलरी और एक्सेसरीज के साथ मेकअप का भी दुल्हन ध्यान रखती है। शादी में जब लड़की तैयार होती है तो उसका पूरा लुक एक अच्छे मेकअप पर निर्भर करता है। ब्राइडल मेकअप के लिए मार्केट में छोटे बड़े पार्लर मौजूद हैं, जो कई तरह के ब्राइडल मेकअप पैकेज और ऑफर देते हैं। हालांकि, कई बार ब्राइडल मेकअप की छोटी-छोटी गलतियों की वजह से दुल्हन की सुंदरता बिगाड़ जाती है। उस समय आप चाह कर भी अपने मेकअप, लुक और स्टाइल में बदलाव नहीं कर पाते और आपका खास दिन मेकअप मिस्टेक के कारण निखरने के बजाय खराब हो जाता है। ऐसे में शादी के दिन इस तरह की ब्राइडल मेकअप में होने वाली गलतियों से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं दुल्हन का मेकअप करते समय वो कौन सी गलतियां हैं, जो आपकी खूबसूरती को खराब कर सकती हैं...
{"_id":"61a9a72a4e568467b674aa44","slug":"do-not-make-these-four-mistakes-while-doing-bridal-makeup-in-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन टिप्स: शादी में दुल्हन मेकअप करते समय न करें ये चार गलतियां, बिगड़ सकता है लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन टिप्स: शादी में दुल्हन मेकअप करते समय न करें ये चार गलतियां, बिगड़ सकता है लुक
Fri, 03 Dec 2021 10:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
मेकअप टिप्स
- फोटो : instagram/flyrobe/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकअप टिप्स
- फोटो : iStock
एक्सपेरिमेंट करना
- कभी भी ब्राइडल मेकअप कराते समय एक्सपेरिमेंट न करें। अलग दिखने की चाह और मेकअप में कुछ नया करने के चक्कर में आपका लुक बिगड़ सकता है। हमेशा वो प्रोडक्ट और शेड का चयन करें, जिसमें आप सहज हों। नए ब्यूटी ट्रेंड्स फॉलो करने के लिए अपनी शादी का दिन बिल्कुल न चुनें।
मेकअप टिप्स
- फोटो : istock
मेकअप ट्रायल न लेना
- इन दिनों पार्लर में ब्राइडल मेकअप का शादी से कुछ दिन पहले ट्रायल होता है। जिसमें लड़की को ठीक उसी तरह तैयार किया जाता है, जैसा कि वो अपनी शादी के दिन होने वाली हैं। मेकअप ट्रायल परफेक्ट ब्राइडल लुक के लिए जरूरी है। शादी से दो-तीन महीने पहले अपना ट्रायल करवा लें। वहीं, अगर आपको लुक पसंद न आए तो आपके पास दूसरा विकल्प चुनने का समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेकअप टिप्स
- फोटो : Istock
गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करना
- ब्राइडल मेकअप में दुल्हन के फाउंडेशन से लेकर लिपस्टिक और ब्लश सभी कुछ सही शेड के हों। दुल्हन की लिप्स्टिक का खास ख्याल रखना चाहिए। होठों पर लिप ग्लॉस लगाने से बचना चाहिए क्योंकि ये बहुत देर तक आपके होंठों पर नहीं टिकता। ब्राइडल मेकअप में ट्रेडिशनल फाउंडेशन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
मेकअप टिप्स
- फोटो : iStock
वॉटरप्रूफ मेकअप न करवाना
- शादी के मेकअप में सबसे जरूरी होता है वॉटर प्रूफ प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना। इसलिए शादी के मेकअप में सामान्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चयन करने से बचें। ध्यान रखें कि सारे प्रोडक्ट्स वॉटरप्रूफ हो। वॉटर प्रूफ मेकअप प्रोडक्ट का उपयोग न करने से शादी में कैमरा की लाइट्स, भीड़ के बीच दुल्हन और फिर विदाई, इस सब में दुल्हन का मेकअप पूरा बिगड़ सकता है।