फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Puja 2019: बंगाली महिलाएं क्यों पहनती है सफेद और लाल जामदानी साड़ी

Mon, 07 Oct 2019 08:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 07 Oct 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Durga Ashtami 2019: why bengali ladies wear red and white jamdani saree in durgashtami
- फोटो : social media

नवरात्रि के समय बंगाल में भव्य पूजा का आयोजन होता है। पूरे बंगाल में सुंदर पंडाल सजाए जाते हैं और महिलाएं सफेद और लाल रंग की साड़ी में नजर आती हैं। हालांकि अब फैशन के लिहाज से बहुत सी महिलाएं सभी रंग की सा़ड़ी और कपड़े पहनती है लेकिन फिर भी उनकी पहली पसंद लाल बार्डर वाली सफेद साड़ी ही होती है। आइए जानें इस सफेद और लाल बार्डर वाली साड़ी के बारे में और क्यों ये महिलाओं की पहली पसंद होती है।



Durga Ashtami 2019: why bengali ladies wear red and white jamdani saree in durgashtami
- फोटो : instagram

सफेद और लाल रंग की ये साड़ी खास कपड़े जिसे जामदानी कहते हैं उसकी बनी हुई होती है। जामदानी साड़ी को हाथ से बुन कर बनाया जाता है। ये साड़ी कॉटन की होती है लेकिन अब समय के साथ इसमें सिल्क की भी मिलावट की जाती है। इस साड़ी की खासियत कपड़े का हल्का वजन है जो बंगाल के नमी वाले मौसम के अनुकूल होता है।


 
Durga Ashtami 2019: why bengali ladies wear red and white jamdani saree in durgashtami
- फोटो : social media

जामदानी साड़ी के हल्के वजन के कारण ही बंगाल की महिलाएं इस साड़ी को ज्यादा पसंद करती हैं। अब फैशन के हिसाब से जामदानी साड़ी में भी बहुत सी डिजाइन मिलती है जो हर उम्र की महिलाओं को पसंद आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Durga Ashtami 2019: why bengali ladies wear red and white jamdani saree in durgashtami
- फोटो : instagram

सफेद और लाल रंग बंगाल का परंपरागत रंग है। विवाहित महिलाएं नवरात्रि के समय इस साड़ी को लाल बिंदी, सिंदूर और सोने के आभूषण के साथ पहनती है। 

विज्ञापन
Durga Ashtami 2019: why bengali ladies wear red and white jamdani saree in durgashtami
- फोटो : social media

अष्टमी तिथि को महिलाएं परंपरागत रूप से तैयार होकर मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित करती हैं। इसके बाद इस साड़ी को दशहरे वाले दिन पहनकर मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर सिंदूर खेला खेलती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed