फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Puja Look: दुर्गा पूजा में दिखाना है खूबसूरत अंदाज तो इन बंगाली अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार

Thu, 05 Oct 2023 12:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 05 Oct 2023 12:05 PM IST
सार

अगर आप इस दुर्गा पूजा में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो कुछ बंगाली अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर आप तैयार हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Durga Puja Look inspired by actress who belongs to west Bengal rupali ganguly to kajol
Durga Puja Look - फोटो : instagram

Durga Puja Look: दुर्गा पूजा एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है, जिसे माता दुर्गा की आराधना के लिए धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान लगातार नौ दिनों तक लोग माता दुर्गा की पूजा और आराधना करते हैं। यह पूजा आत्मा की शक्ति, साहस, और सामर्थ्य का प्रतीक होती है। ऐसे में लोग इसे बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाते हैं।



 दुर्गा पूजा के दौरान अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें गरबा और डांडिया शामिल होते हैं। यह त्योहार धार्मिक और सामाजिक महत्व को एक-दूसरे के साथ साझा करने का अवसर प्रदान करता है और लोगों को साझा करने में मदद करता है। 

उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी। ऐसे में जगह-जगह दुर्गा पूजा के लिए पंडाल सजने लगे हैं। दुर्गा पूजा में महिलाएं काफी सज-धज के जाती हैं। अगर आप भी इस दुर्गा पूजा कुछ अलग स्टाइल में तैयार होना चाहती हैं तो इन बंगाली अभिनेत्रियों के जैसे तैयार हो सकती हैं। 


Durga Puja Look inspired by actress who belongs to west Bengal rupali ganguly to kajol
Durga Puja Look - फोटो : instagram

काजोल देवगन

अगर आप दुर्गा पूजा में पीले रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो काजोल का ये लुक आपके लिए काफी सही है। हाथों में हरे रंग की चूड़ियां और पीले रंग की सिल्क की साड़ी के साथ अगर आप गोल्ड नेकपीस पहनेंगी तो आपका लुक काफी प्यारा लगेगा। इसके साथ बालों में गजरा लगाकर जूड़ा बनाएं। 

Durga Puja Look inspired by actress who belongs to west Bengal rupali ganguly to kajol
Durga Puja Look - फोटो : instagram

रानी मुखर्जी

इस तरह की हरे और नीले रंग की साड़ी आपको खूबसूरत दिखाने में मदद करेगी। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Durga Puja Look inspired by actress who belongs to west Bengal rupali ganguly to kajol
Durga Puja Look - फोटो : instagram

मोनालिसा

अगर आप टिपिकल बंगाली पारंपरिक परिधान पहनने का सोच रही हैं तो मोनालिसा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। उल्टे पल्लु की पारंपरिक साड़ी के साथ आपके खुले बाल लुक में चार चांद लगाएंगे। 

विज्ञापन
Durga Puja Look inspired by actress who belongs to west Bengal rupali ganguly to kajol
Durga Puja Look - फोटो : instagram

मौनी रॉय

दुर्गा पूजा के लिए अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो स्टाइलिश भी हो तो आप इस तरह की फ्रिल वाली साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी प्यारी लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed