{"_id":"6708b6f758a53382f6083e78","slug":"dussehra-2024-best-ethnic-looks-of-debina-bonnerjee-for-dussehra-puja-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2024: दशहरा उत्सव में टीवी की मां सीता की तरह हों तैयार, सादगी भरे लुक से मिलेगी तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Dussehra 2024: दशहरा उत्सव में टीवी की मां सीता की तरह हों तैयार, सादगी भरे लुक से मिलेगी तारीफ
Dussehra 2024: 12 अक्तूबर को देश भर में दशहरा मनाया जाएगा। ये त्योहार हिंदू धर्म के लिए बेहद खास होता है। ये दिन इस बात का प्रतीक है कि बुराई चाहे कितनी भी विकट क्यों न हो, अच्छाई के आगे उसे झुकना ही पड़ता है।
सदियों से हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दशमी के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। यही वजह है कि इस दिन जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है।
बहुत से घरों में दशहरा पूजा भी होती है। ऐसे में अगर आप दशहरा पूजा में अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो टीवी की मां सीता यानी कि देबिना बनर्जी के इन लुक्स से टिप्स लें। यहां हम आपको देबिना के कुछ एथनिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत हैं।
2 of 6
पहनें लाल साड़ी
- फोटो : instagram
पहनें लाल साड़ी
आप चाहें तो दशहरा पूजा में लाल और गोल्डन रंग के बॉर्डर वाली ऐसी ही साड़ी पहनें। इस तरह की साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। लाल रंग वैसे भी पूजा में पहनने के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसी साड़ी होती भी हर महिला के पास है। ऐसे में इस साड़ी का चयन करें।
3 of 6
लाल शरारा
- फोटो : instagram
लाल शरारा
अगर आप लाल रंग की साड़ी नहीं पहनना चाहतीं हैं तो इस तरह का लाल शरारा सूट पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं। पूजा के समय के लिए ऐसा शरारा सूट एक बेहतर विकल्प रहेगा। ऐसे सूट के साथ बालों में लो बन बनाएं, ताकि खुले बाल आपको परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मल्टीकलर साड़ी
- फोटो : instagram
मल्टीकलर साड़ी
अगर आप लाल रंग नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह की मल्टीकलर साड़ी का चयन करें। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगी। ऐसी साड़ी के साथ आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मल्टीकलर शरारा
- फोटो : instagram
मल्टीकलर शरारा
चाहें तो इस तरह का मल्टीकलर शरारा भी आप दशहरा पूजा के समय कैरी कर सकती हैं। इसके साथ दुपट्टा जरूर कैरी करें। ऐसे सूट के साथ अगर आप अलग ढंग की हेयर स्टाइल बनाएंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।