फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: फिटिंग के कपड़ों में निकल आती है तोंद तो शॉपिंग के समय इन बातों का ध्यान रखें

Fri, 29 Aug 2025 01:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 29 Aug 2025 01:41 PM IST
सार

Fashion Tips: जिन लड़कियों और महिलाओं की तोंद निकली होती है, उन्हें कपड़े पहनने से पहले सोचना पड़ता है। अगर आपको भी यही दिक्कत है तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है। 

विज्ञापन
easy tips to hide belly fat to look slim in hindi slim dikhne ke liye kaise kapde pahne disprj
फिटिंग के कपड़ों में निकल आती है तोंद तो शॉपिंग के समय इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock

Fashion Tips:  जिन लड़कियों और महिलाओं के पेट के आस-पास थोड़ी चर्बी यानी तोंद निकल आई होती है, उन्हें अक्सर कपड़े चुनते समय असहजता महसूस होती है।



खासकर जब बात आती है फिटिंग या बॉडीकॉन ड्रेस पहनने की, तो उन्हें पहले दस बार सोचना पड़ता है कि कहीं पेट न उभरे या लुक खराब न लगे। ऐसे में आत्मविश्वास पर भी असर पड़ सकता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और स्मार्ट फैशन टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ तोंद को छुपा सकती हैं, बल्कि स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट भी दिख सकती हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें, कौन से फैब्रिक और ड्रेसिंग स्टाइल आपके लिए बेस्ट हैं और कैसे छोटे-छोटे बदलावों से आप अपना पूरा लुक निखार सकती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका स्टाइल पेट की चर्बी के कारण फीका न पड़े, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा।

easy tips to hide belly fat to look slim in hindi slim dikhne ke liye kaise kapde pahne disprj
हाई वेस्ट बॉटम्स पहनें - फोटो : Adobe stock
हाई वेस्ट बॉटम्स पहनें

जिन महिलाओं की तोंद निकली हुई है, उन्हेें हाई वेस्ट बॉटम पहननी चाहिए। आजकल तो बाजार में हर किस्म की पैंट से लेकर जींस तक हाई वेस्ट आती है। हाई वेस्ट बॉटम पहनने से आपका पेट दब जाता है, और बाहर निकला हुआ दिखाई नहीं देता। इसलिए हमेशा हाई वेस्ट बॉटम पहनें। 

 
easy tips to hide belly fat to look slim in hindi slim dikhne ke liye kaise kapde pahne disprj
शेपवियर आएगा काम - फोटो : instagram
शेपवियर आएगा काम

आजकल बाजार में हर बॉडी टाइप के हिसाब से शेपवियर आता है, जिसे पहनने से पेट एकदम गायब हो जाता है। बस ध्यान रखें कि इसे आप ज्यादा देर तक नहीं पहन सकतीं, क्योंकि इसे ज्यादा देर तक पहनने के कई नुकसान भी हैं। कुछ समय के लिए चाहें तो शेपवियर कैरी करें। शेपवियर के साथ आप बॉडीकॉन ड्रेस तक कैरी कर सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy tips to hide belly fat to look slim in hindi slim dikhne ke liye kaise kapde pahne disprj
लेयरिंग में पहनें आउटफिट - फोटो : instagram
लेयरिंग में पहनें आउटफिट

जिन महिलाओं की तोंद निकली हुई है, उन्हें हमेशा लेयरिंग में ही कपड़े पहनने चाहिए। लेयरिंग में जब कपड़े पहने जाते हैं, तो उसकी वजह से बॉडी एकदम बैलेंस दिखती है। इसलिए अपने आउटफिट को हमेशा लेयरिंग में ही कैरी करें। 

 
विज्ञापन
easy tips to hide belly fat to look slim in hindi slim dikhne ke liye kaise kapde pahne disprj
ये पैटर्न रहेगा परफेक्ट - फोटो : instagram
ये पैटर्न रहेगा परफेक्ट

यदि आपका पेट भी ज्यादा निकला हुआ है तो पेपलम टॉप पहनें। इसके अलावा आपपर ए लाइन ड्रेसेस भी खूब जचेंगी। इस तरह क ड्रेस न सिर्फ देखने में स्टाइलिश लगती हैं, बल्कि इसकी वजह से लुक भी कमाल का लगता है। ए लाइन ड्रेस तो आजकल काफी ट्रेंड में भी है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed