फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिल्क की साड़ी को रखना है नया तो पहनने से लेकर रखने तक होने वाली इन गलतियों से बचें

Sat, 29 Aug 2020 09:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 29 Aug 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
easy tips to silk saree maintenance and wash
silk ki saree - फोटो : instagram

सिल्क की साड़ियों का फैशन कभी पुराना नही होता। वहीं ये साड़ियां एक बार खरीद ली जाएं तो कई सालों तक खराब नहीं होती। लेकिन कई बार रखने और पहनने की गलतियों की वजह से इनकी चमक तुरंत ही चली जाती है। वैसे बता दें कि सिल्क की साड़ियां काफी नाजुक और कीमती होती हैं। जिनकी देखभाल बहुत जरूरी होती है। अगर आप इनके रखरखाव से जुड़ी दिक्कतों की वजह से इन्हें खरीदने से परहेज करती हैं। लेकिन बॉलीवु़ड की खूबसूरत एक्ट्रेस के सिल्क साड़ी के लुक को पसंद करती हैं। तो इन टिप्स को अपनाएं। ऐसा करने से आप अपनी महंगी और कीमती सिल्क की साड़ी को खराब होने और चमक बरकरार रखने में कामयाब होंगे।

easy tips to silk saree maintenance and wash
silk ki saree - फोटो : instagram
ब्लाउज पहनते समय

सिल्क की साड़ियों को हमेशा ड्राई क्लीन करवाना चाहिए। अक्सर सिल्क के ब्लाउज पहनने पर पसीने की वजह से रंग खराब हो जाता है। जिसकी वजह से ब्लाउज का लुक खराब हो जाता है। अगर सिल्क की साड़ी और उसके ब्लाउज को खराब होने से बचाना है तो जब भी इसे पहनिए तो हाथों के नीचे स्वेट पैड्स जरूर लगाएं। भले ही आपके कम पसीना निकलता हो लेकिन कई बार सिल्क की ब्लाउज का रंग निकल जाता है।

easy tips to silk saree maintenance and wash
silk ki saree - फोटो : instagram
ड्राई क्लीन

कपड़ा कोई भी हो उसे धोने से पहले उसके वाशिंग केयर के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। क्योंकि सिल्क की साड़ी के साथ थोड़ी सी भी लापरवाही उसमें सिकुड़न ला सकती है। जिसकी वजह से आपकी महंगी सी साड़ी हमेशा के लिए खराब हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy tips to silk saree maintenance and wash
silk ki saree - फोटो : instagram
आयरन

सिल्क की साड़ी को धोने के साथ ही आयरन करने से पहले भी ध्यान देने की जरूरत होती है। सिल्क के कपड़े काफी नाजुक होते हैं। ऐसे में अगर आयरन बहुत ज्यादा गर्म होगा कपड़े के जलने का खतरा रहता है। आजकल ज्यादातर आयरन में सिल्क के फैब्रिक का ऑप्शन रहता है। जिसका तापमान कपड़े के अनुसार सेट हो जाता है।

विज्ञापन
easy tips to silk saree maintenance and wash
silk ki saree - फोटो : instagram
रखरखाव

सिल्क की साड़ी या किसी भी सिल्क के कपड़े को रखते समय सावधानी रखनी चाहिए। इन कपड़ों को रखते समय जरूरी है कि इसे अच्छे से फोल्ड करके और कॉटन के कपड़े में लपेट कर रखा जाए। साथ ही महीने में एक बार इसकी तह को भी बदलते रहें ताकि कपड़ों में निशान न बनें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed