फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2023 : ईद पर दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें ऐसी हेयर स्टाइल

Sat, 22 Apr 2023 09:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 22 Apr 2023 09:08 AM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसी सरल हेयर स्टाइलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कैरी करना काफी सरल है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Eid 2023 Try These Unique Hairstyle on Eid Festival and Looks Stylish News in Hindi
Unique Hairstyle - फोटो : instagram

Eid 2023 :  रमजान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने लोग रोजा रखते हैं। रोजा रखना बेहद मुश्किल होता है। जो लोग रोजा रखते हैं वो इस पूरे महीने दिन निकलने से पहले सहरी करते हैं और फिर शाम में इफ्तार करते हैं। इस पाक महीने के बाद ईद का त्योहार होता है। हर व्यक्ति इस ईद का इंतजार साल भर करता है। ईद के इस त्योहार पर तरह-तरह के पकवान बनाने की परंपरा तो है ही, इसके साथ ही इस दिन नए कपड़े पहनने का भी चलन है।



त्योहार के लिए कपड़ों का चयन तो आसान होता है, जो मुश्किल होता है वो है हेयर स्टाइल का चयन। दरअसल, ज्यादातर महिलाओं को ये समझ में ही नहीं आता कि वो किस तरह की हेयर स्टाइल कैरी करें, जिसके बाद वो सबसे अलग दिखें। आज हम आपकी इसी परेशानी का हल बताने जा रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी सरल हेयर स्टाइलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कैरी करना काफी सरल है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है। 

Eid 2023 Try These Unique Hairstyle on Eid Festival and Looks Stylish News in Hindi
Kareena Kapoor - फोटो : instagram

बालों में बनाएं स्लीक बन

आज के समय में लगभग सभी एक्ट्रेस को स्लीक हेयर स्टाइल करने का काफी शौक है। चाहे साड़ी हो या फिर सूट स्लीक बन हर किसी के साथ बेहद कमाल का लगता है। अगर आपका माथा ज्यादा चौड़ा है तो इसका चयन ना करें।

Eid 2023 Try These Unique Hairstyle on Eid Festival and Looks Stylish News in Hindi
Wave Hair Style - फोटो : instagram

वेव हेयर स्टाइल 

शरारा सेट के साथ इस तरह की वेव हेयर स्टाइल बेहद कमाल की लगती है। अगर आप इसका चयन करेंगी तो आपके बाल भी ज्यादा घने लगेंगे और आपका लुक भी काफी अलग लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2023 Try These Unique Hairstyle on Eid Festival and Looks Stylish News in Hindi
Divyanka Tripathi - फोटो : instagram

कर सकती हैं स्ट्रेट हेयर

अगर आपको अपना लुक सिंपल रखना है तो आप बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ सकती हैं। एथनिक वियर के साथ स्ट्रेट खुले बाल काफी अच्छे लगते हैं। 

विज्ञापन
Eid 2023 Try These Unique Hairstyle on Eid Festival and Looks Stylish News in Hindi
Hairstyle - फोटो : instagram

बना सकती हैं चोटी

चोटी करने के बाद आप काफी कंफर्टेबल भी रहेगी। ईद पर तैयार होने के लिए बस अपनी चोटी को थोड़ा अलग तरीके से तैयार करें। इसके साथ ही इस पर एक्सेसरीज लगाना ना भूलें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed