11 अप्रैल को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ये दिन हर किसी के लिए काफी अहम होता है। इस दिन रमजान का महीना खत्म होता है, जिसके चलते मीठी ईद मनाई जाती है। ईद के दिन लोग एक-दूसरे के घर बधाई देने जाते हैं, जिस वजह से हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाकर मेहमानों का स्वागत किया जाता है। इसके अलावा लोग ईद के त्योहार पर नए-नए कपड़े भी पहनते हैं।
Eid 2024: ईद पर पहनना है शरारा सूट तो ऐसे पूरा करें अपना लुक
अगर आप ईद पर शरारा सूट पहनना चाहती हैं, तो कुछ चीजों के साथ अपना लुक पूरा करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुपट्टा है जरूरी
ईद के लिए ऐसे ही शरारा सूट का चयन करें, जिसके साथ दुपट्टा भी हो। दुपट्टा शरारा सूट के लुक को पूरा करने का काम करता है। इससे आपका अंदाज भी प्यारा लगेगा। आप इसे अपने हिसाब से या तो एक साइड करके या फिर गले से चिपका कर डाल सकते हैं।
मोजरी रहेगी परफेक्ट
शरारा सूट के साथ मोजरी काफी खूबसूरत लुक देती है। इसके पीछे की वजह है कि शरारा में काफी घेर होता है, जो हील्स पहनने के बाद दिक्कत दे सकता है। ऐसे में अगर आप मोजरी पहनेंगी तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
हाथों में पहनें चूड़ी
अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए हाथों में चूड़ी जरूर पहनें। लड़कियों और महिलाओं के हाथों में चूड़ी काफी खूबसूरत लगती है। आप चाहें तो एक हाथ में चूड़ी पहन सकती हैं, और एक हाथ में घड़ी भी कैरी कर सकती हैं।
माथे पर बिंदी
एथनिक के साथ बिंदी लगाने के उसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में शरारा पहनने के बाद अपने माथे पर छोटी सी मैचिंग बिंदी जरूर लगाएं। अगर मैचिंग बिंदी नहीं लगाना चाहतीं तो आप नग वाली बिंदी लगा सकती हैं।