फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2024: ईद के लिए बनवाना है अनारकली सूट तो लें इन अभिनेत्रियों से टिप्स, दिखेगा अलग लुक

Wed, 27 Mar 2024 10:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 27 Mar 2024 10:06 AM IST
सार

अगर आप इस साल ईद पर अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं, तो हम आपको इसके लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Eid 2024 trendy anarkali suit design inspired by actress
अनारकली सूट - फोटो : instagram

रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस पूरे महीने लोग रोजा रख के अल्लाह की इबादत करते हैं। ये महीना अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इस महीने के आखिर में ईद का पर्व आता है, जिसका इंतजार लोग सालभर करते हैं। ईद का त्योहार इतना खास होता है कि इसकी तैयारी भी कई-कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इस दिन हर कोई एक-दूसरे के घर ईद की बधाई देने जाता है। ऐसे में सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।



इसके साथ ही लोग अपने लिए पहले से ही नए-नए कपड़े खरीदते हैं। अगर आप अपने लिए कुछ खास बनवाने का सोच रही हैं, तो अनारकली सूट एक बेहतर विकल्प है। अनारकली सूट देखने में काफी खूबसूरत लगता है, और ये आपके लुक को रॉयल दिखने में मदद करता है। ऐसे में आप भी ईद पर अपने लिए अनारकली सूट बनवा कर अपना जलवा दिखा सकती हैं। 

Eid 2024 trendy anarkali suit design inspired by actress
अनारकली सूट - फोटो : instagram

अदिति राव हैदरी 

अगर अपना गोल्डन चार्म दिखाना चाहती हैं, तो अदिति के जैसा गोल्डन अनारकली सूट आप अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ आपको ज्यादा मेकअप करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके साथ कानों में झुमके जरूर पहनें। 

Eid 2024 trendy anarkali suit design inspired by actress
अनारकली सूट - फोटो : instagram

सोनम कपूर

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली ईद है तो आप इस तरह का फ्लोरल प्रिंट वाला लाल अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों में गुलाब का एक फूल जरूर लगाएं। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2024 trendy anarkali suit design inspired by actress
अनारकली सूट - फोटो : instagram

श्वेता तिवारी

हैवी वर्क वाला सूट बनवाने का सोच रहीं हैं, तो ऐसा सूट आपके लिए बेहतर विकल्प रहेगा। इस सूट के गले पर काफी हैवी वर्क है, जो देखने में भी कमाल का लग रहा है। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें। 

विज्ञापन
Eid 2024 trendy anarkali suit design inspired by actress
अनारकली सूट - फोटो : instagram

हिना खान

अगर कुछ हल्का सा ही पहनने का सोच रहीं हैं, तो ऐसा कॉटन फैब्रिक का कढ़ाई वाला सूट एक बेहतर ऑप्शन है। गर्मी के मौसम में ये सूट आपको राहत देने का काम करेगा। इसके साथ आप हील्स भी कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed