{"_id":"660243c395042eee62061748","slug":"holi-look-of-bollywood-and-tv-celebs-priyanka-chopra-to-shehnaaz-gill-2024-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: होली पर खूबसूरत अंदाज में नजर आए सेलेब्स, तस्वीरों पर डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Holi 2024: होली पर खूबसूरत अंदाज में नजर आए सेलेब्स, तस्वीरों पर डालें एक नजर
होली का त्योहार हर किसी के लिए काफी अहम होता है। 25 मार्च को देशभर में होली की धूम दिखाई दी। इस दौरान जगह-जगह होली पार्टी का आयोजन हुआ था। चारों तरफ लोग रंगों में डूबे और खुशहाल नजर आ रहे थे। हर किसी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। हर किसी की तरह ही फिल्म जगत में भी होली की धूम दिखाई दी। 25 मार्च को कई सेलेब्स ने अपने यहां होली पार्टी आयोजित करके लोगों को बुलाया था।
बहुत से सेलेब्स ने तो अपने घर पर ही परिवार के साथ होली खेली। इन पार्टियों में सितारों का रंग-बिरंगा अंदाज देखने को मिला। प्रियंका चोपड़ा से लेकर शहनाज गिल तक ने होली पार्टी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। हर कोई इनके लुक को देखता रह गया। आइए आपको भी कुछ सेलेब्स की तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्होंने होली पार्टी में जमकर धमाल मचाया।
2 of 7
होली पर खूबसूरत अंदाज में नजर आए सेलेब्स
- फोटो : instagram
शहनाज गिल
होली पार्टी में शहनाज खूबसूरत से चिकनकारी सूट में नजर आईं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने अपने इस लुक की कई तस्वीरें भी साझा की हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहीं हैं।
3 of 7
होली पर खूबसूरत अंदाज में नजर आए सेलेब्स
- फोटो : instagram
सोहा अली खान
अपने परिवार के साथ सोहा ने काफी धमाकेदार होली खेली। इस दौरान उन्होंने सफेद सूट के साथ कलरफुल दुपट्टा कैरी किया था। इस दुपट्टे से उनका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
होली पर खूबसूरत अंदाज में नजर आए सेलेब्स
- फोटो : instagram
दिया मिर्जा
दिया मिर्जा ने होली पार्टी में खूबसूरत सा सफेद सूट पहना था। उनके इस सूट पर काफी खूबसूरत गोल्डन वर्क था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में चोटी बनाई थी।
विज्ञापन
5 of 7
होली पर खूबसूरत अंदाज में नजर आए सेलेब्स
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने इस बार अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत में होली मनाई। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत सा सफेद रंग का अनारकली सूट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।