Eid 2025: 31 मार्च को भारत में ईद का पर्व मनाया जाएगा। रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद आखिरी दिन लोग ईद का त्योहार मनाते हैं। ये दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करते हैं, ताकि वो भी ईद का पर्व मना सकें।
Eid 2025 : ईद के दिन करना है मेकअप तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर
यदि आप ईद के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर तैयार हों।
दीपिका पादुकोण
हमेशा हैवी आईमेकअप से अपने लुक को हाइलाइट करने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका का अंदाज किसी से छिपा नहीं है। यदि आपको एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लुक कैरी करना है तो उनकी तस्वीरों पर एक नजर डालें। उनका लुक हमेशा बेहद सॉफ्ट ग्लोइंग बेस, न्यूड लिप्स, विंग्ड लाइनर और आईशैडो के साथ होती है। तो यदि न्यूड मेकअप की शौकीन हैं तो उनकी तस्वीर को देखकर ही तैयार हों।
यदि आपको बोल्ड लुक कैरी करना है तो प्रियंका के लुक्स पर एक नजर डालें। दरअसल, प्रियंका के लुक्स हमेशा काफी बोल्ड और ग्लैमरस होते हैं। तो यदि आप ईद पर हल्का आउटफिट कैरी कर रही हैं तो प्रियंका के गहरे लाल या मैरून लिप्स और स्मोकी आई मेकअप लुक को आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। ये आपको अच्छा दिखने में मदद करेगा।
करीना कपूर
न्यूड मेकअप के साथ खुद को ग्लोइंग लुक देना है तो करीना के लुक्स से टिप्स लें। उन्हें ज्यादातर ग्लोइंग बेस के साथ कैजुअल ब्लश और लाइट आई मेकअप करती हैं। करीना के गालों का ब्लश और हाइलाइटर हमेशा उन्हें अलग दिखने में मदद करता है, तो ऐसे में आप उनसे भी टिप्स ले सकती हैं।
अनुष्का शर्मा
यदि आपको मिनिमल मेकअप पसंद है तो अनुष्का से टिप्स लें। वो तैयार होते वक्त हमेशा ही लाइट फाउंडेशन और हाईलाइटर का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने तो अपनी शादी तक में मिनिमल मेकअप कैरी किया था, जिसके बाद ये एक ट्रेंड ही बन गया। यदि मिनिमल लक कैरी करना पसंद है तो ईद के लिए उनके लुक्स से ही टिप्स लें।