Eid 2025: ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहारों में से एक है, जिसे दुनियाभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ईद उल फितर रमजान के पूरे एक महीने के रोजा रखने के बाद के बाद मनाई जाती है। इस दिन खासतौर पर मीठे पकवान, जैसे सेवइयां, शीर खुरमा बनाए जाते हैं।
Eid 2025: ईद पर लड़कों के लिए डिजाइनर कुर्ता के आइडियाज, सेलेब्स जैसे दिखेंगे आप
यदि आप ईद के दिन अपने पसंदीदा सिलेब की तरह दिखना चाहते हैं तो उन्हीं की तरह कुर्ता-पायजामा कैरी करके अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लासिक व्हाइट कुर्ता
यदि आपको नवाबी अंदाज पसंद है, यानी कि आप सिंपल लेकिन क्लासी दिखना चाहते हैं तो सफेद रंग के प्लेन कुर्ते से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। यदि व्हाइट कुर्ते के साथ कुछ अलग करना है तो इसे नेहरू जैकेट या कढ़ाईदार शॉल के साथ पेयर करें। सफेद कुर्ते में शाहरुख खान और सलमान खान का लुक बेहद पसंद किया जाता है। कई टीवी सेलेब्स भी इसे काफी अच्छे से कैरी करते हैं।
कढ़ाईदार कुर्ता
यदि आपको शाही लुक कैरी करना है तो गले और बाजू पर हल्की कढ़ाई वाला कुर्ता पहनें। रॉयल ब्लू, मैरून, या गोल्डन शेड्स इस लुक को और खास बना सकते हैं। रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन इस तरह के कुर्तों में कई बार नजर आ चुके हैं। ऐसे कुर्ते के साथ पायजामा कंट्रास्ट में ही पहनें। तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
पेस्टल कलर कुर्ता
यदि आप ट्रेंडिंग लुक कैरी करना चाहते तो पहले समझ लें कि आज कल पेस्टल कलर्स का क्रेज है। मिंट ग्रीन, बेबी पिंक, स्काई ब्लू या लेमन येलो जैसे हल्के रंग आपको एक फ्रेश और मॉडर्न लुक देंगे। विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन जैसे सेलेब्स अक्सर ऐसे कुर्तों को स्टाइलिश तरीके से कैरी करते हैं। पेस्टल रंग हर स्किन टोन पर कमाल के लगते हैं।
अगर आप कुछ दमदार लुक कैरी करना चाहते हैं तो ब्लैक या डार्क कलर के पठानी कुर्ते के साथ सफेद सलवार या पायजामा पहन सकते हैं। ये लुक आपको बिल्कुल फवाद खान या सलमान खान जैसा रॉयल अंदाज देगा।