Eid 2025: ईद का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। रमजान का समापन इसी दिन से होता है। ऐसे में इस खास मौके पर महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं। ऐसे में अगर आप अनारकली सूट पहनेंगी, तो आपकी खूबसूरती और भी निखरकर आएगी। अनारकली सूट का फ्लेयरी लुक और रॉयल डिज़ाइन हर किसी को आकर्षित करता है।
Eid 2025: ईद के दिन इस तरह से अनारकली सूट पहनकर बिखेरें जलवा
अगर आप चाहती हैं कि इस ईद पर आपकी ड्रेस की हर कोई तारीफ करे और आपसे टेलर का पता पूछे, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही होना चाहिए कलर
ईद पर आउटफिट का कलर बहुत मायने रखता है। ये कलर इस खास दिन पर आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखाएंगे। चाहें तो पीच, बेबी पिंक, लैवेंडर, या मिंट ग्रीन से सोबर और एलीगेंट लुक मिलेगा। डार्क रंग पसंद है तो मरून, एमराल्ड ग्रीन, नेवी ब्लू और डीप पर्पल आपको शाही लुक देंगे। एली सफेद या गोल्डन वर्क वाले अनारकली सूट से क्लासिक और ग्रेसफुल अपील मिलेगी।
ईद पर आरामदायक और शाही लुक देने वाले फैब्रिक्स को चुनें। जैसे कि जॉर्जेट अनारकली सूट हल्का रहता है। इसे भी आप कैरी कर सकते हैं। शिफॉन फैब्रिक का अनारकली सूट भी प्यारा लगेगा। यदि रॉयल लुक कैरी करना है तो सिल्क या वेलवेट फैब्रिक का सूट ले सकती हैं।
दुपट्टे के साथ करें स्टाइल
अनारकली सूट को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए दुपट्टे की ड्रेपिंग पर ध्यान दें। जैसे कि सिंगल साइड पिनअप दुपट्टा क्लासी और एलिगेंट लुक के लिए अच्छा लगता है। फ्रंट पल्लू स्टाइल से ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल टच कैरी कर सकती हैं।
एक्सेसरीज और फुटवियर का रखें ध्यान
अनारकली सूट के साथ हमेशा झुमके या चांदबाली काफी अच्छा लगता है। शाही और ग्लैमरस लुक के लिए मांगटीका भी आप कैरी कर सकती हैं। साथ में हाथों में स्टोन या कुंदन की चूड़ियां कैरी करें।