{"_id":"6667fc9f22effeae7e0159dd","slug":"eid-ul-adha-2024-trendy-anarkali-suit-for-bakrid-festival-2024-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid Ul Adha 2024: बकरीद पर पहनना है अनारकली सूट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Eid Ul Adha 2024: बकरीद पर पहनना है अनारकली सूट तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर
Eid Ul Adha 2024: बकरीद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी अहम पर्व माना जाता है। भारत में जिलहिज्ज का चांद दिखने के बाद भारत के कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने 17 जून को बकरीद मनाने की घोषणा कर दी है। इस दिन की तैयारियां कई-कई दिन पहले से शुरू हो जाती हैं।
इस त्योहार में बकरे की कुर्बानी दी जाती है, यही वजह है कि इसे बकरीद भी कहते हैं। लोग बकरीद के दिन अपने घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं और साथ-साथ में नए कपड़े भी खरीदते हैं।
पुरुष तो इस दिन कुर्ता और पायजामा पहनते हैं, लेकिन महिलाओं के सामने बड़ी समस्या होती है कि वो क्या पहनें। ईद पर पहनने के लिए अनारकली सूट को सही विकल्प माना जाता है। अगर आप इस बकरीद पर अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं, तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर एक नजर जरूर डालें। ताकि ईद के दिन आप सबसे खूबसूरत दिखें।
2 of 7
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
हिना खान
आप चाहें तो हिना खान के जैसा शॉर्ट अनारकली सूट और इसके साथ चूड़ीदार पायजामी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी प्यारी लगती है। बस इसे पहनते वक्त ध्यान रखें कि इसकी फिटिंग सही हो। अगर ये ढीला होगा, तो आपका लुक बिगड़ सकता है।
3 of 7
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी
शॉर्ट अनारकली कुर्ते के साथ इस तरह की धोती स्टाइल की पायजामी कैरी करनी है तो अदिति राव हैदरी के लुक पर नजर डालें। पर्पल रंग का ये सूट आपको बाकियों से अलग दिखने में मदद करेगा। इस सूट के साथ दुपट्टे को भी अलग अंदाज में कैरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
वैसे तो माधुरी दीक्षित का हर लुक ही खूबसूरत होता है, लेकिन अगर आप चाहें तो उनके अनारकली सूट लुक से टिप्स ले सकती हैं। आगे से स्लिट वाले इस सूट लुक काफी अलग और खूबसूरत है। इस पर ज्यादा वर्क भी नहीं है। ऐसे में आप आराम से इसे कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
संजीदा शेख
चूड़ीदार पायजामी के साथ इस तरह का घेर वाला अनारकली आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। ऐसे में बकरीद के मौके पर संजीदा शेख के जैसा अनारकली सूट पहनकर जलवा बिखेरें। अगर आपको ये रंग नहीं पसंद है तो आप अपनी पसंद के हिसाब से रंग का चयन कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।