फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगबिरंगे ब्रेड्स में अंधेरी पीवीआर पर स्पॉट हुई एली अवराम, अपने अलग अंदाज से बनीं आकर्षण का केंद्र

Mon, 05 Apr 2021 11:36 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 05 Apr 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
eli averams colourful braid look got fans attention in hindi
एली अवराम - फोटो : YouTube/Bollywood Chronicle

शुक्रवार को एली अवराम जब अंधेरी पीवीआर पर नजर आईं, तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। क्योंकि एली का यह जुदा अंदाज सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। आमिर खान के साथ हरफन मौला गीत में जहां छोटे बालों में नजर आने वाली एली इस बार रंगबिरंगे ब्रेड्स में नजर आईं। हालांकि, उनका यह लुक हर बार की तरह इस बार भी उनपर खूब जम रहा था और गर्मियों के अनुसार यह बिल्कुल अनुकूल भी है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

eli averams colourful braid look got fans attention in hindi
एली अवराम - फोटो : YouTube/Bollywood Chronicle

ऐसा है एली का आउटफिट
एली ने सफेद रंग के प्रिंटेड क्रॉप शर्ट को काले रंग के जॉगर्स के साथ पहना है। शर्ट पर गुलाब और नीले रंग से कमल की प्रिंट सजी है और शर्ट की नॉट उनकी नाभि पर बंधी है। शर्ट की अस्तीन एली की कलाई तक जा रही है और फेब्रिक गर्मियों के फैशन को प्रस्तुत कर रहा है। 

eli averams colourful braid look got fans attention in hindi
एली अवराम - फोटो : YouTube/Bollywood Chronicle

सनग्लासेस लग रहे हैं कूल
एली ने काले रंग के सनग्लासेस लगा रखे हैं, जिनकी फ्रेम में सिंगल और पतली डंडी का सहारा है। गले में पतली चेन पहनी है। कानों में इयररिंग्स नहीं हैं। हाथों में एक चौड़ी पट्टी वाला ब्रेसलेट पहना है। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना को देखते हुए और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए एली ने सफेद कलर का मास्क पहना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
eli averams colourful braid look got fans attention in hindi
एली अवराम - फोटो : YouTube/Bollywood Chronicle

ब्रेड्स में है गुलाबी और नीले का मिश्रण
एली ने कमर तक की लंबाई वाली रंगबिरंगी ब्रेड्स अपने बालों में लगाई हैं। इन ब्रेड्स को उन्होंने कंधे के एकतरफ कर रखा है। ब्रेड्स की प्रत्येक लेयर आगे की तरफ आती हई बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सिर पर आगे की ओर दाईं तरफ इन्हीं ब्रेड्स से एली ने एक छोटा सा बन भी बनाया हुआ है। 

 

विज्ञापन
eli averams colourful braid look got fans attention in hindi
एली अवराम - फोटो : YouTube/Bollywood Chronicle
पिछले दिनों अपने लुक से बटोरी हैं खूब तारीफें
एली हरफन मौला गीत में बेहद हॉट नजर आई हैं जिस वजह से दिन-ब-दिन उनके प्रशंसकों में बढ़ोतरी हो रही है। एली ने उस गीत में अपने लुक को जिस तरह से कैरी किया है, उसके तो पूरे बॉलीवुड में चर्चे हैं। हाल ही में अपने लुक के साथ, विशेषकर बालों के साथ इस तरह का प्रयोग करके एली ने सभी को अचंभित कर दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed