{"_id":"609673aa8ebc3efbef7421d7","slug":"erica-fernandes-in-red-silk-salwar-kurta-in-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिज का एयरपोर्ट पर दिखा देसी अंदाज, सिल्क के सलवार कुर्ते में मारी एंट्री","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिज का एयरपोर्ट पर दिखा देसी अंदाज, सिल्क के सलवार कुर्ते में मारी एंट्री
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 08 May 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिज जो कि अपने क्लासी फैशन की वजह से फैंस के बीच चहेती बनी रहती हैं। एयरपोर्ट पर जब उनका देसी लुक नजर आया तो हर किसी की निगाहें उन पर ही ठहर गई। वैसे तो कोरोना महामारी की वजह से एयरपोर्ट पर सितारों का नजर आना लगभग कम सा हो गया है। लेकिन बीते दिनों एक बार फिर एयरपोर्ट पर सितारे चमकते नजर आए। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिज भी नजर आईं।
2 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram fan page
लाल रंग के सिल्क के चमचमाते कुर्ते में एरिका कैमरे में कैद हुईं। लाल रंग के सिल्क के कुर्ते पर वी नेकलाइन और साथ में गोल्डन कलर के जरी से एंब्रायडरी की गई थी। वहीं साथ में इस कुर्ते के एरिका पैंट्स को मैच किए नजर आईं। वहीं बात करें दुपट्टे की तो कंट्रास्ट शेड का उनका दुपट्टा पूरी तरह से लुक को देसी बना रहा था।
3 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram fan page
वहीं इस देसी लुक के साथ एरिका सेफ्टी के लिए मास्क लगाएं नजर आईं। वहीं बात करें मेकअप की तो एरिका कंप्लीट मेकअप में ही नजर आ रही थीं। वहीं साथ में ब्राउन शेड की मोजरी, हैंडबैग और हाथों में ब्रेसलेट पहन रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Erica Fernandes
- फोटो : instagram
एरिका का ये ओवरऑल लुक काफी आकर्षक था और खूबसूरत नजर आ रहा था। वैसे बता दें कि एरिका अक्सर ही आउटिंग के दौरान हटके क्लोथ्स पहनना पसंद करती हैं। फिर वो चाहे दोस्तों के साथ लंचं डेट पर निकलीं हो या फिर किसी कैजुअल आउटिंग के लिए।
विज्ञापन
5 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram
हर बार वो अपने फैंस को स्टाइल सेंस से हैरान करती हैं। बता दें कि एरिका कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा के किरदार में नजर आ रही थी। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे थे। हालांकि अब ये शो बंद हो चुका है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।