लड़कियां फैशन के मामले में हमेशा आगे रहना चाहती हैं। उन्हें लेटेस्ट ट्रेंड से जुड़ी हर चीजें खरीदने का शौक होता है। लेकिन जब कहीं बाहर जाने की बारी आती है तो इनको पूरी आलमारी में कुछ भी पहनने लायक नहीं लगता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी को सहती हैं तो अपनी आलमारी में ये पांच चीजें जरूर रखें।
लड़कियों को आलमारी में जरूर रखनी चाहिए ये पांच चीजें, फैशन के मामले में कभी नही होंगी पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर लड़की की वार्डरोब में एक डार्क ब्लू जींस होना तो कंपलसरी है, क्योंकि ये कभी फैशन से आउट नहीं होती। जब भी आपको कुछ समझ न आए तो किसी टीशर्ट, शर्ट या कुर्ती के साथ टीमअप करके इसे पहन सकती हैं। आपको बता दें इन दिनों बूट कट जींस एक बार फिर से ट्रेंड में है। हालांकि कोई भी स्टाइल हो, एक नीली रंग की या काले रंग की जींस तो जरूर रखनी चाहिए। ये आपकी हर समस्या का समाधान देने के लिए काफी होगी।
अपनी वार्डरोब में ब्लैक लेगिंग्स को जरूर जगह दें, क्योंकि इसे आप कुर्ती, लॉन्ग टॉप, लॉन्ग टीशर्ट और स्कर्ट टॉप के साथ पहन सकती हैं। गर्मी के मौसम में हमें कुछ न कुछ आरामदायक की तलाश होती है और इसके लिए लेगिंग बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे ट्रेवलिंग के टाइम या वॉक के दौरान भी पहन सकती हैं। अगर आप इसे पहनने का सोच रही हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें कि इसे हिप कवरिंग टॉप के साथ पहनें। साथ ही गर्मियों के मौसम में डार्क कलर के कुर्ते के साथ आप चाहे तो पहन सकती हैं। स्टालिश दिखने के साथ ही ये हर रंग के साथ मैच हो जाएगा।
एक ही लुक से अक्सर लोग बोर हो जाते हैं, जिस वजह से वह उन कपड़ों को इग्नोर करने लगते हैं। तो चेंज के लिए अपने वार्डरोब में एक व्हाइट शर्ट को जरूर शामिल करें। इसे आप अलग अलग बॉटम वियर के साथ पहनकर हर दम अलग लुक अपना सकती हैं। व्हाइट शर्ट को आप पैंट, जींस, पलाजो और स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं।
हर सर्दी जैकेट के ट्रेंड बदलते हैं, लेकिन डेनिम जैकेट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। हर लड़की के वार्डरोब में एक डेनिम जैकेट तो जरूर ही होनी चाहिए। आप इसे रेगुलर टीशर्ट, प्लेन टॉप, मैक्सी ड्रेस और शॉर्ट ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये आपको एक परफेक्ट, कैजुअल और स्मार्ट लुक देती है।