मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। लेकिन किसी भी मेकअप में सबसे खास रोल काजल और लिपस्टिक का होता है। जैसे सही तरीके से लगा हुआ काजल आंखों की खूबसूरती को बढ़ा देता है। वैसे ही लिपस्टिक का सही शेड चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाता है। अगर आप हमेशा सही लिपस्टिक का शेड नहीं खरीद पाती हैं तो आज हम लेकर आए हैं दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों की पसंदीदा लिपस्टिक के शेड। जिसे किसी भी स्किन टोन की लड़कियां बड़े ही आसानी से लगा सकती हैं।
जान्हवी कपूर-आलिया भट्ट के पसंदीदा हैंं ये लिपस्टिक के शेड, लड़कियों की हर स्किन टोन से करेंगे मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण अक्सर ही डार्क लिप शेड्स लगाए दिख जाती हैं। लेकिन उनका ये लिप कलर काफी कूल है और डार्क स्किन टोन की लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने ये ऑक्सब्लड लिप शेड लगाया था। जिसमें उनके लुक की काफी तारीफें हुई थीं।
वहीं ऐश्वर्या राय का पसंदीदा लिप कलर शेड ब्राइट रेड है। जो ज्यादातर फेयर स्किन से गेहुएं रंग की स्किन टोन पर खूब फबेगा।
प्रियंका चोपड़ा अपने लिप कलर से एक्सपेरिमेंट करते दिखती हैं। लेकिन उनका फेवरेट पर्पल लिप शेड लगाए वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं। जिसे किसी भी स्किन टोन की लड़कियां लगाकर सुंदर दिख सकती हैं।
It’s the happiest Christmas. From ours to yours. Merry Christmas 🎄❄️❤️
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
आलिया भट्ट अक्सर ही बहुत ही लाइट मेकअप में दिखती हैं। जिसमें वो न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। लाइट पिंक शेड लिए उनका ये न्यूड शेड लिप कलर बहुत सी लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

कमेंट
कमेंट X