सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Fashion Tips: आंखों पर कलरफुल आई लाइनर लगाना है तो कृति सेनन और हिना खान के आई मेकअप देखें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Nov 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
Eye Makeup Tips Colorful Eyeliner Looks Inspired By Hina Khan Kriti Sanon See Photos
आई मेकअप - फोटो : Instagram

Eye Makeup Tips: खूबसूरत दिखने के लिए ट्रेंडी कपड़ों के साथ ही ब्यूटी टिप्स और मेकअप पर भी ध्यान देना होता है। इसके लिए जरूरी है कि लोग अपनी त्वचा का ख्याल रखें। वहीं अगर किसी खास मौके के लिए तैयार हो रहे हैं, तो मौके के अनुरूप कपड़ों के चयन करें। अपने कपड़ों और जगह व समय के मुताबिक मेकअप अप्लाई करें। मेकअप में लड़कियों के पास कई विकल्प हैं। रात में किसी पार्टी के लिए तैयार हो रहे हैं तो अधिक मेकअप कर सकते हैं, दफ्तर या दिन में कहीं बाहर जा रहे हैं तो साधारण और हल्का मेकअप अप्लाई कर सकते हैं। सिर्फ लिपस्टिक और आई मेकअप के जरिए भी आप हर मौके पर आकर्षक दिख सकती हैं। आई मेकअप आपके पूरे लुक को प्रभावी बनाता है। इंडियन हो या वेस्टर्न किसी भी आउटफिट के साथ आप आई मेकअप अपना सकते हैं। इन दिनों कलरफुल आई लाइनर ट्रेंड में है। टीवी अभिनेत्री हिना खान और बाॅलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के आई मेकअप से आप टिप्स ले सकते हैं। ये रहे कलरफुल आई लाइनर को उपयोग में लाने के तरीके। 

Trending Videos
Eye Makeup Tips Colorful Eyeliner Looks Inspired By Hina Khan Kriti Sanon See Photos
हिना खान आई मेकअप - फोटो : instagram/realhinakhan

इन दिनों आंखों को रंग बिरंगे आई मेकअप से अधिक आकर्षक बनाना का चलन है। आई लाइनर के साथ ही कलरफुल आई शैडो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि हिना खान ने पर्पल रंग के आई लाइनर से आंखों को हाई लाइट किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Eye Makeup Tips Colorful Eyeliner Looks Inspired By Hina Khan Kriti Sanon See Photos
आई मेकअप - फोटो : instagram/realhinakhan

पार्टी सीजन के लिए हिना खान का इस तरह का आई मेकअप लुक को बहुत आकर्षक बना देगा। महफिल में लोगों की नजर आपसे हट नहीं पाएगी। इस तरह के आई मेकअप में हिना ने ब्लू ग्लिटर शैडो और लाइनर से आंखों को निभारा है। 

Eye Makeup Tips Colorful Eyeliner Looks Inspired By Hina Khan Kriti Sanon See Photos
आई मेकअप - फोटो : instagram/kritisanon

आई मेकअप को लेकर कृति सेनन के पास रंगों का भंडार है। अगर आई मेकअप में कलरफुल आई लाइनर और शैडो को अलग तरीके से उपयोग में लाना चाहते हैं तो कृति के लुक से टिप्स ले सकते हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि कृति ने ब्लू और पिंक लाइनर और शैडो से आंखों को हाई लाइट किया है। 

विज्ञापन
Eye Makeup Tips Colorful Eyeliner Looks Inspired By Hina Khan Kriti Sanon See Photos
आई मेकअप - फोटो : instagram/kritisanon

यहां कृति ने अपने आई मेकअप को दूसरे लेवल पर पहुंचा दिया है। कृति ने न्यूड मेकअप पर स्मोकी आई अपनाई है और कलरफुल काजल अप्लाई किया है। ग्लिटर ब्लू काजल ने उनकी आंखों बेहद आकर्षक बना दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed