{"_id":"644e19d2280e9d4f4501d067","slug":"famous-tv-host-rannvijay-singha-trendy-shoes-collection-fashion-tips-in-hindi-2023-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rannvijay Singha: टीवी के इस मशहूर होस्ट के पास हैं ट्रेंडी शूज का शानदार कलेक्शन, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rannvijay Singha: टीवी के इस मशहूर होस्ट के पास हैं ट्रेंडी शूज का शानदार कलेक्शन, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Rannvijay Singha: वो कहते हैं ना शौक बड़ी चीज होती है। किसी को महंगी गाड़ियों के कलेक्शन शौक होता है तो किसी को मोटर साइकिल के कलेक्शन का। कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें महंगे कपड़े और बैग्स का कलेक्शन रखने का शौक है। इन्हीं में टीवी के मशहूर होस्ट रणविजय सिंह का नाम भी शामिल है। रणविजय सिंह अपनी लाइफस्टाइल की वजह से आए-दिन सुर्खियों में रहते हैं। उनके पास शूज का इतना ट्रेंडी कलेक्शन है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें चकाचौंध हो जाएं। टीवी होस्ट के पास सैंकड़ों शूज का कलेक्शन हैं। उनमें कई महंगे ब्रांड भी शामिल हैं।
कुछ समय पहले ही रणविजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने शूज कलेक्शन की फोटो शेयर की थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। एक्टर के पास इतने जूते थे, जिससे दुकान खुल सकती है। आज के लेख में हम आपको टीवी के इस मशहूर होस्ट रणविजय सिंह के शानदार शूज कलेक्शन के बारे में बताएंगे।
2 of 5
Rannvijay Singha
- फोटो : instagram
तीन दशक पहले चढ़ा था खुमार
अगर बात करें रणविजय के शूज कलेक्शन की तो रणविजय को लगभग तीन दशक पहले से जूतों को कलेक्ट करने का शौक है। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है उन्हें जहां भी जो शूज पसंद आता है वो उसे खरीद लेते हैं। उनके इन जूतों के कलेक्शन में ज्यादातर एयर जॉर्डन स्नीकर्स शामिल हैं।
3 of 5
Rannvijay Singha
- फोटो : instagram
कलेक्शन में शामिल हैं कई महंगे ब्रांड
बता दें कि रणविजय के इस शूज कलेक्शन की शुरुआत 1993 से शुरू हुई थी। इसी दौरान उन्होंने बास्केट बॉल खेलना पसंद आया करता था। रणविजय ने सबसे पहले जॉर्डन के जूते 2001 में न्यूयोर्क में काम करने के दौरान लिए थे। इसके बाद से इनके कलेक्शन ने पैट्रिक एविंग शूज, एयर जॉर्डन और शैकुइल ओ'नील शूज भी शामिल होते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rannvijay Singha
- फोटो : instagram
माहौल के हिसाब से पहनते हैं स्नीकर्स
अपने शोज में रणविजय माहौल के हिसाब स्नीकर्स पहनते हैं। उनकी ये तस्वीर एक रिएलिटी शो की है, जहां टास्क परफॉर्म करने के लिए रणविजय ने नाइकी के एसएफ एयर फोर्स 1 'डेजर्ट कैमो' शूज पहने हैं। ये शूज यूएस मिलिट्री टैंक की तरह डिजाइन किए गए हैं। इन्हें वर्कआउट के लिए परफेक्ट माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Rannvijay Singha
- फोटो : instagram
ये लुक है गजब का
अगर होस्ट के इस स्नीकर की बात करें तो ये कलरफूल स्नीकर्स नाइकी x एटमोस टोक्यो एयर मैक्स 2एस हैं। इन स्नीकर्स को रणविजय ने पिंक जैकेट और कैप के साथ स्टाइल करते हुए पहना है। उनका ये लुक काफी कमाल का लग रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।