नोरा फतेही अपनी खूबसूरती के कारण कई लोगों को बहुत पसंद आती हैं। जब से नोरा एक डांसिंग रियलटी शो में गेस्ट जज बनकर आई हैं, तब से तो फैंस उनके फैशन सेंस को बहुत पसंद करने लगे हैं। साड़ी हो या वेस्टर्न आउटफिट नोरा हर तरह के कपड़ों को बहुत अच्छे ढंग से पहनना जानती हैं। नोरा ने नए साल की शुरुआत में ही अपनी सुंदर तस्वीर डालकर बता दिया है कि साल का पहला दिन हो या आखिरी दिन उनकी खूबसूरती शाश्वत है। अगली स्लाइड्स से देखिए नोरा का यह न्यू ईयर लुक।
फैंस को खूब पसंद आ रहा नोरा का न्यू ईयर लुक, तस्वीरों में दिख रही हैं बेहद खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोरा की आकर्षक बॉडीकोन ड्रेस
नोरा ने पेस्टल कलर की एक सुंदर सी बॉडीकोन ड्रेस पहनी है। चमकीले नेट की इस ड्रेस को एकदम सिंपल डिजाइन किया गया है। इसकी स्लीव्स फुल हैं और बैक फ्लो जमीन तक जा रहा है। किसी प्रकार का कोई वर्क आदि ड्रेस पर नहीं है। बॉडीकॉन ड्रेस में नोरा एकदम फिट लग रही हैं। फैंस ने उनके फिगर को लेकर भी कमेंट सेक्शन में खूब तारीफ की है।
मेकअप से आ रहा है क्लासी लुक
नोरा ने अपने बालों को खुला रखा है। नीचे से बालों की कुछ लेयर्स हाइलाइटेड हैं। आंखों पर हल्के रंग का शेड, मस्करा एवं लाइनर आदि लगाकर सिंपल लुक रखा है। कानों में ड्रेस से मिलते- जुलते रंग के छोटे- छोटे खूबसूरत इयररिंग्स पहने हैं। बहुत अधिक एसेसरिज नहीं पहनी हैं। रेडिश ब्राउन रंग का लिपशेड होंठ पर लगाया है।
फैंस को भा रहा नोरा का नयापन
नोरा का यह नयापन फैंस को खूब रास आ रहा है। इंस्टाग्राम पर डाली गई तस्वीर के साथ नोरा ने कैप्शन लिखा है ‘न्यू ईयर, न्यू मी, पीरियड’। इसी के साथ उन्होंने एक जलपरी, नेल पैंट और एक अन्य इमोजी भी पोस्ट किया है। नोरा ने जैसे ही तस्वीर डाली फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधना शुरु कर दिए और कुछ ही देर में उनकी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई। कई सारे फैंस ने उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी हैं।