फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt : महंगी चीजों की शौकीन हैं आलिया भट्ट, 2 लाख के बैग और सवा लाख की पैंट से कंप्लीट किया लुक

Thu, 27 Apr 2023 12:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 27 Apr 2023 12:58 PM IST
सार

 क्या आप जानते हैं कि हमेशा सिंपल रहने वाली आलिया को महंगी चीजों काफी पसंद हैं।

विज्ञापन
Fashion Alia Bhatt expensive luxury bag and pants Gucci bag collection worth 2 lakh
Alia Bhatt - फोटो : instagram

Alia Bhatt : हाल ही में अपनी एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को कई सारे अवॉर्ड मिले हैं। आलिया अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत महज 19 साल में की थी। तब से लेकर अभी तक एक्ट्रेस फिल्मों में एक से बढ़ कर एक किरदार निभा रही हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर लुक लोगों को बेहद पसंद आता है। वो अपने लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।



आलिया अपनी सादगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि हमेशा सिंपल रहने वाली आलिया को महंगी चीजों काफी पसंद हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लाखों की पैंट पहने देखा गया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाखों के बैग को भी कैरी किया था। आइए आपको एक्ट्रेस के इस महंगे लुक के बारे में बताते हैं। 

Fashion Alia Bhatt expensive luxury bag and pants Gucci bag collection worth 2 lakh
Alia Bhatt - फोटो : instagram

एयरपोर्ट लुक हुआ वायरल

आलिया भट्ट को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ कई फोटोज भी क्लिक कराईं। आलिया का सादगी और किलर स्माइल देखकर एक बार फिर से लोग उनके दीवाने हो गए। 

Fashion Alia Bhatt expensive luxury bag and pants Gucci bag collection worth 2 lakh
Alia Bhatt - फोटो : instagram

लोगों को पसंद आया लुक

अपने एयरपोर्ट लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ब्राउन एंड बेज कलर के चेकर्ड जॉगर्स-स्टाइल वाले कार्गो पैंट एक सिंपल व्हाइट टैंक टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन श्रग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया था। उनका ये एयरपोर्ट लुक देखने में काफी कूल लग रहा था। इस दौरान आलिया का मेकअप भी काफी मिनिमल ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Alia Bhatt expensive luxury bag and pants Gucci bag collection worth 2 lakh
Alia Bhatt - फोटो : instagram

इतनी महंगी है पैंट

वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस की पैंट की कीमत की तो आलिया ने जो एडिडास x गूची जीजी कैनवास पैंट पहना है उसकी कीमत 1 लाख 62 हजार है। इस पैंट में गुच्ची ट्रेफिल कढ़ाई, लेदर डिटेलिंग और बॉर्डर पर तीन ब्लू लाइन्स के साथ एक जीजी कैनवास था। जॉगर्स स्टाइल वाली इस पैंट की कीमत 1400 यूरो यानी 1,62,147.75 रुपए है। 

विज्ञापन
Fashion Alia Bhatt expensive luxury bag and pants Gucci bag collection worth 2 lakh
Alia Bhatt - फोटो : instagram

दो लाख से ज्यादा का है बैग

इसके साथ ही आलिया ने अपने लुक के साथ Gucci ब्रैंड का टोट बैग कैरी किया हुआ था। इस बैग पर पर GG कैनवस प्रिंट दिख रहा था। वेबसाइट पर इसकी कीमत 2,04,068.70 रुपये दी गई है। इस लैदर बैग में शोल्डर स्ट्रैप्स भी अलग से दी गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed