{"_id":"6458e1c482b75ec1bc074449","slug":"fashion-best-look-of-sushmita-sen-janhvi-kapoor-shilpa-shetty-in-award-night-2023-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion : अवॉर्ड नाइट में अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, जानें किसका लुक रहा सबसे बेस्ट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion : अवॉर्ड नाइट में अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, जानें किसका लुक रहा सबसे बेस्ट
Fashion : बीती रात मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड नाइट में बी-टाउन की कई अभिनेत्रियों ने शिरकत की। इस इवेंट में हर किसी का लुक काफी हटकर लग रहा था। रेड कार्पेट पर सुष्मिता सेन, जान्हवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, अदिति रॉव हैदरी, अनन्या पांडे, कृति सेनन, रवीना टंडन से लेकर जेनेलिया डिसूजा समेत कई सेलेब्स अपने शानदार लुक्स से इंप्रेस करते नजर आए। इस दौरान कई अभिनेत्रियों के लुक्स लोगों का दिल जीतने में भी सफल रहे।
अभिनेत्रियों के लुक्स काफी ग्लैमरस थे। लोगों ने इनकी फोटोज पर जमकर प्यार लुटाया। आज के लेख में हम आपको उन्हीं एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस दौरान किसी ने गाउन पहना था तो कोई जंपसूट पहने नजर आया। सभी के लुक को देखकर उन पर से नजरें हटाना काफी मुश्किल था। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी कुछ एक्ट्रेस के लुक्स दिखाते हैं।
2 of 5
award night
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
इस अवॉर्ड नाइट में जान्हवी कपूर स्ट्रैपलेस ब्लैक कलर का गाउन पहनकर पहुंची थीं। इस फिगर हगिंग गाउन में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। उन्होंंने अपना लुक सिल्वर ब्रेसलेट, रिंग्स, मैचिंग ब्लॉक हील्स, लाइट मेकअप, पिंक लिप शेड के साथ कम्पलीट किया था।
3 of 5
award night
- फोटो : instagram
रवीना टंडन
इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन स्नेक स्किन वाली ड्रेस पहने हुए दिखाई दीं। उनका स्टाइल काफी हटकर लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
award night
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी इस अवॉर्ड नाइट में मोनोक्रोम लुक में पहुंची थीं। ब्लैक एंड वाइट स्ट्राइप वाले क्रॉप टॉप और मैचिंग फिगर-हगिंग स्कर्ट में हसीना बहुत ही गॉर्जियस लग रही थी। उन्होंने अपना लुक गोल्ड स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग ब्रेसलेट्स, हाई हील्स, प्लम लिप शेड, स्लीक आईलाइनर के साथ पूरा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
award night
- फोटो : instagram
सुष्मिता सेन
इवेंट के रेड कार्पेट पर सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बेटी अलीशा के साथ नजर आईं। उनका लुक हर बार की तरह सबसे अलग और स्टाइलिश था। एक्ट्रेस ने अपना लुक स्लीक बॉडी चेन, स्ट्रैपी पम्पस, स्टेटमेंट रिंग्स और हेवी मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।