फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Look : शादी के हर कार्यक्रम के लिए परफेक्ट हैं परिणीति चोपड़ा के ये आउटफिट, डालें एक नजर

Thu, 06 Apr 2023 03:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 06 Apr 2023 03:32 PM IST
सार

 आज हम आपको एक्ट्रेस के वायरल ब्राइडल लुक के अलावा कुछ ऐसे लुक्स भी दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं।

विज्ञापन
Fashion best Wedding Looks of parineeti chopra bridal look of parineeti see photos here
Wedding Look - फोटो : instagram

Wedding Look : आज-कल परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। खबरों की मानें तो वो जल्द ही राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परिणीति अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। उन्हें फिल्म जगत की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शामिल किया गया है। अगर एक्ट्रेस के लुक्स की बात करें तो उनके एथनिक लुक्स काफी कमाल के होते हैं। परिणीति चोपड़ा के एथनिक लुक्स काफी एलिगेंट भी होते हैं।



सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वालीं परिणीति आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती हैं, जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। शादी की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक काफी वायरल हो रहा है। आज हम आपको एक्ट्रेस के वायरल ब्राइडल लुक के अलावा कुछ ऐसे लुक्स भी दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं। आइए देर ना करते हुए परिणीति के बेस्ट आउटफिट आपको दिखाते हैं। 

Fashion best Wedding Looks of parineeti chopra bridal look of parineeti see photos here
Wedding Look - फोटो : instagram

एक्ट्रेस का लहंगा लुक 

परिणीति का लहंगा लुक काफी कमाल का है। सिल्वर कलर के इस लहंगे को सब्यासाची ने डिजाइन किया था। इस लुक में एक्ट्रेस को देखकर उन पर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल था। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 

Fashion best Wedding Looks of parineeti chopra bridal look of parineeti see photos here
Wedding Look - फोटो : instagram

रेड स्कर्ट-टॉप में एक्ट्रेस

एक्ट्रेस का ये लुक काफी प्यारा है। अगर आप चाहें तो  संगीत के लिए इस तरह का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी काफी स्टाइलिश लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion best Wedding Looks of parineeti chopra bridal look of parineeti see photos here
Wedding Look - फोटो : instagram

पीले शरारा में एक्ट्रेस का खूबसूरत अंदाज

परिणीति का ये लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। हल्दी के कार्यक्रम के लिए आप एक्ट्रेस के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
Fashion best Wedding Looks of parineeti chopra bridal look of parineeti see photos here
Wedding Look - फोटो : instagram

हरे रंग के सूट में परिणीति 

मेंहदी के हिसाब से ऐसा सूट परफेक्ट लगता है। इसे पहन कर हर लड़की खूबसूरत दिख सकती है। आप चाहें तो पुरानी साड़ी से सूट तैयार करा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed