{"_id":"645cbae7c850b02d5c09db77","slug":"fashion-expensive-luxury-bag-of-mouni-roy-at-airport-worth-3-lakh-2023-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy : लाखों का बैग लेकर एयरपोर्ट पहुंची मौनी रॉय, कीमत जानकर होगी हैरानी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mouni Roy : लाखों का बैग लेकर एयरपोर्ट पहुंची मौनी रॉय, कीमत जानकर होगी हैरानी
Mouni Roy : एक्ट्रेस मौनी रॉय टीवी जगत का काफी जान-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने टेलेंट के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे पाना हर किसी का सपना होता है। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के दम पर ही टीवी सीरियलों से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया है। मौनी जिस तरह अपनी एक्टिंग की वजह से घर-घर में पहचानी जाती हैं, ठीक उसी तरह उनके फैशन सेंस की भी काफी चर्चा होती है। एक्ट्रेस का हर लुक काफी अलग और शानदार होता है। चाहे वो किसी डेट नाइट पर जाएं या फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हों, हर जगह अपने लुक्स से वो लोगों का दिल जीत ही लेती हैं।
हाल ही में उन्हें एक बार फिर से अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनका लुक काफी कूल लग रहा था। इस लुक में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस के बैग ने अपनी तरफ खींचा। दरअसल, एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस लाखों का बैग लेकर आईं थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।
2 of 5
Mouni Roy
- फोटो : instagram
पति के साथ हुईं स्पॉट
बता दें कि, मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। दोनों साल 2017 से रिलेशनशिप में थे। ये कपल अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों के बीच की ट्यूनिंग लोगों को काफी पसंद है। हाल ही में एक बार फिर से इस कपल को एयरपोर्ट पर देखा गया।
3 of 5
Mouni Roy
- फोटो : instagram
कूल दिखा अंदाज
इस दौरान एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने वाइट कलर की जिस क्रॉप स्वेट शर्ट को पहना था, उस पर ब्लू कलर के लेटर प्रिंट्स थे। इसके अलावा मौनी के जॉगर्स पर एक तरफ मैचिंग ब्लू लेटर प्रिंट दिख रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट रंग के शूज पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mouni Roy
- फोटो : instagram
सूरज भी लग रहे थे स्मार्ट
वहीं अगर एक्ट्रेस के पति सूरज की बात करें तो उन्होंने व्हाइट-शर्ट के साथ ब्लैक जॉगर्स पहने थे। इस लुक में वो बेहद स्मार्ट लग रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Mouni Roy
- फोटो : instagram
बैग ने खींचा ध्यान
एक्ट्रेस के इस लुक में सबसे खास उनका लग्जरी ब्रांड का बैग था। ये बैग मौनी ने Christian Dior से पिक किया था। बैग पर ब्लू वाटरप्रूफ प्रिंट के साथ कंपनी का लोगो दिख रहा था। इस ट्रैवल बैगपैक की कीमत ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 3,03,535.79 रुपये है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।