Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Fashion For Girls child artist aria sakariya best look for girls for Chaitra Navratri 2023
{"_id":"641c0c25b00a33e50b0a824a","slug":"fashion-for-girls-child-artist-aria-sakariya-best-look-for-girls-for-chaitra-navratri-2023-2023-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion For Girls : अपनी छोटी सी कन्या को नवमी पूजा के लिए करना है तैयार तो इस नन्हीं बच्ची से लें फैशन टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion For Girls : अपनी छोटी सी कन्या को नवमी पूजा के लिए करना है तैयार तो इस नन्हीं बच्ची से लें फैशन टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:57 PM IST
सार
अगर आपके घर में भी कोई छोटी बच्ची है, जिसे आप नवरात्रि के कन्या पूजन में पूजने वाली हैं तो अपनी छोटी सी कन्या को तैयार करने के लिए आप आरिया से टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Aria Sakaria
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Fashion For Girls : टेलीविजन की इंडस्ट्री में कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर अलग मुकाम हासिल किया है। कई आर्टिस्ट तो अब अपने टेलेंट के चलते फिल्मों में आने लगे हैं। आज हम आपको एक ऐसी चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो क्यूटनेस के मामले में सबसे आगे हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी क्यूटनेस के भी काफी दीवाने हैं।
हम बात कर रहे हैं गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल की सवी यानि कि आरिया सकारिया की। आरिया अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर एथनिक वियर में अपनी फोटोज शेयर करती हैं, जिसमें वो बेहद प्यारी दिखती हैं।
अगर आपके घर में भी कोई छोटी बच्ची है, जिसे आप नवरात्रि के कन्या पूजन में पूजने वाली हैं तो अपनी छोटी सी कन्या को तैयार करने के लिए आप आरिया से टिप्स ले सकती हैं। आरिया के सभी फैशन लुक्स बेहद कमाल के होते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको आरिया के बेस्ट लुक दिखाते हैं।
2 of 7
Aria Sakaria
- फोटो : instagram
रेड लहंगे में दिखेगी क्यूटनेस
अगर आप नवमी की पूजा के लिए अपनी बच्ची को तैयार करना चाहती हैं तो आरिया की तरह रेड कलर का लंहगा उसे पहना सकती हैं। हाथों में खनकती चूड़ियां उसके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगी।
3 of 7
Aria Sakaria
- फोटो : instagram
व्हाइट सूट के साथ पहनाएं ऑरेंज दुपट्टा
अपनी बेटी को आप व्हाइट सूट के साथ ऑरेंज रंग का दुपट्टा कैरी करा सकती हैं। सूट पहनाते समय उसके बालों में एक अलग सी हेयर स्टाइल बनाना ना भूलें। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप अपनी बच्ची के गले में चेन डाल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Aria Sakaria
- फोटो : instagram
व्हाइट लहंगे में प्यारा अंदाज
व्हाइट रंग के लहंगे और ब्लाउज में आपकी बेटी काफी प्यारी लग सकती है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उसके हाथों में घड़ी जरूर बांध दें।
विज्ञापन
5 of 7
Aria Sakaria
- फोटो : instagram
ऐसे पहनाएं पटियाला सूट
छोटी बच्चियों के ऊपर सलवार सूट काफी प्यारा लगता है। अपनी किसी पुरानी साड़ी से आप उसके लिए ऐसा सूट तैयार करा सकती हैं। इसके साथ उसे मोजरी पहनाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।