फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : आज-कल ट्रेंड में हैं इस तरह के शरारा सूट, ईद के लिए करवाएं तैयार

Sat, 25 Mar 2023 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 25 Mar 2023 09:56 AM IST
सार

 कई अभिनेत्रियों ने अपने शरारा सेट को इतने अलग तरीके से कैरी किया है कि उसका लुक ही अलग लग रहा है। आप भी इनकी तरह अपका आउटफिट कस्टमाइज करा सकती हैं।

विज्ञापन
Today Fashion Tips Make Your Eid Outfit Special With These Trendy Sharara Set  News in Hindi
Sharara Suit - फोटो : instagram

Fashion Tips : रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इस पूरे महीने के बाद ईद का त्योहार आता है, जिसकी तैयारी काफी पहले से ही शुरू हो जाती है। ईद के त्योहार में हर कोई बेहद खूबसूरत दिखना चाहता है। ईद में हर कोई स्टाइलिश दिखने के लिए ट्रेंडिंग आउटफिट की तलाश में रहता है। अगर आप भी ईद के लिए परफेक्ट आउटफिट की तलाश में हैं तो हम आपके लिए यहां पर कई कलर और डिजाइन में मौजूद शानदार शरारा सूट सेट के लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं। इन्हें पहनकर आपको बेहतरीन लुक मिलेगा।



खास बात ये है कि ऐसे शरारा सेट आज कल काफी ट्रेंड में भी हैं। कई अभिनेत्रियों ने अपने शरारा सेट को इतने अलग तरीके से कैरी किया है कि उसका लुक ही अलग लग रहा है। आप भी इनकी तरह अपना आउटफिट कस्टमाइज करा सकती हैं। ताकि आप भी ईद के दिन खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखें। 

Today Fashion Tips Make Your Eid Outfit Special With These Trendy Sharara Set  News in Hindi
Sharara Suit - फोटो : instagram

पहन सकती हैं इंडो वेस्टर्न शरारा

कियारा आडवाणी का ये इंडो वेस्टर्न शरारा देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। आप भी इस तरह का शरारा सूट आसानी से बाजार से बनवा सकती हैं। अगर आप चाहें तो इसके साथ मैचिंग का दुपट्टा भी कर सकती हैं।  

Today Fashion Tips Make Your Eid Outfit Special With These Trendy Sharara Set  News in Hindi
Sharara Suit - फोटो : instagram

शिल्पा की तरह पहनें डबल लेयर्ड शरारा

शॉर्ट फ्रॉक के साथ इस तरीके का डबल लेयर्ड शरारा आपके लुक को कंप्लीट करेगा। अगर आप इस तरह का शरारा बनवाने की सोच रहीं हैं तो इस तरह का शरारा शिफॉन, जॉर्जेट जैसे फैब्रिक में बनवाना बेहतर रहेगा। ये देखने में ज्यादा हैवी लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Fashion Tips Make Your Eid Outfit Special With These Trendy Sharara Set  News in Hindi
Sharara Suit - फोटो : instagram

पहन सकती हैं फ्लोरल प्रिंट शरारा

इस तरह के शरारा सूट के साथ दुपट्टा नहीं आता। एसिमेट्रिकल कुर्ती के साथ फ्लोरल प्रिंट का शरारा बेहद प्यारा लगता है। इस कढ़ाई वाले कुर्ते का लुक बेहद स्टाइलिश लगता है। आप भी अदिति की तरह ही नेकलाइन पर कढ़ाई वाला शरारा सूट ईद के लिए चुन सकती हैं।

विज्ञापन
Today Fashion Tips Make Your Eid Outfit Special With These Trendy Sharara Set  News in Hindi
Sharara Suit - फोटो : instagram

ट्रेंड में है आलिया जैसा शरारा

व्हाइट रंग अपने आप में ही काफी स्टाइलिश होता है। ऐसे में अगर आप ईद के लिए व्हाइट कलर का शरारा सूट पसंद कर रहीं है तो आप इसमें बेहद प्यारी लगेंगी। आलिया भट्ट की तरह ही आप अपने शरारा को कस्टमाइज करा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed