एथिनिक वियर साड़ी, लहंगा या फिर कुर्ता इन सबमे नेकलाइन का खास महत्व होता है। सही फिटिंग और नेकलाइन की डिजाइन किसी भी आउटफिट को खूबसूरत बना देती है। वहीं इसे पहनने पर लुक भी परफेक्ट लगता है। लेकिन कोई भी ट्रेडिशनल वियर बिना ज्वैलरी के कुछ अधूरा लगता है। अगर आप भी साड़ी या लहंगे के साथ सही नेकपीस चुनने के मामले में चकरा जाती हैं। तो कपड़े के गले की डिजाइऩ के हिसाब से नेकपीस चुना जा सकता है। क्योंकि सही ज्वैलरी का चुनाव ना करने से कई बार पूरा लुक बिगड़ जाता है। तो चलिए जानें कैसे चुने अपनी नेकलाइन के हिसाब से सही नेकपीस।
आज का फैशन: जानें कौन सी नेकलाइन की डिजाइन के साथ पहनी जाएगी ज्वैलरी, जो देगी आपको खूबसूरत लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कॉलर वाले ब्लाउज को केवल इसलिए नहीं पहनती कि इसे स्टाइल कैसे करें। तो कुछ एक्ट्रेस के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आपके कॉलर का फैब्रिक प्लेन है तो इसके साथ लेयर्ड नेकलेस या फिर चेन को पेयर कर सकते हैं। वहीं आप और भी ज्यादा स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो चोकर नेकपीस को भी कैरी कर सकती हैं।
टर्टल नेक के नाम पर सर्दियों के स्वेटर याद आते हैं। लेकिन आप इस डिजाइन के ब्लाउज भी बनवा सकती हैं। टर्टल नेक डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ आप चोकर या भारी भरकम नेकलेस से परहेज करें और सिंगल पेंडेंट या फिर लांग चेन वाले नेकपीस को ट्राई करें। ये खूबसूरत लुक देगा।
इसी तरह से ऐसे ब्लाउज को गर्दन के पूरे हिस्से को ढंके हो और ब्रोकेड जैसे फैब्रिक के बने हो तो इनके साथ नेकपीस को ना पहनें। बल्कि केवल हैवी ईयररिंग्स से इस लुक को शानदार बनाएं। हालांकि अगर समारोह बेहद खास हो तो जूल नेकलाइन के साथ राउंड नेकपीस या फिर चोकर नेकपीस को भूलकर भी ना पहनें।
वी नेकलाइन और प्लजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ लेयर्ड, शार्ट या फिर फुलर ज्वैलरी शानदार लगती है। साथ ही कपड़े के अपोजिट किसी गहरे रंग के नेकलेस का चुनाव इस तरह की नेकलाइन के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।