फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में लेयरिंग का फैशन आपको रखेगा कूल, कैरी करने से पहले जान लें कुछ टिप्स

Sun, 25 Mar 2018 09:26 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Fashion Girls Are Obsessed With Layering clothes which are in trend now
आउटफिट्स में लेयरिंग का चलन भले ही पुरानी बात हो चुकी हो, लेकिन फैशनपरस्तों के लिए यह आज भी खास है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कई तरह के लाइटवेट केप जैकेट, कोट आैर श्रग बाजार में आ चुके हैं। 
Fashion Girls Are Obsessed With Layering clothes which are in trend now
एथनिक वियर हो या वेस्टर्न, लेयरिंग के माध्यम से आप अपने हर स्टाइल को खास बना सकती हैं। लेयर्स फैशन को अपनाने का एक फायदा यह है कि आप जरूरत के हिसाब से अपने स्टाइल को बदल सकती हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव होने पर लेयरिंग काफी मददगार होती है। अगर ऑफिस में एसी की वजह से आपको ठंड लगती है, तो आपके लिए लेयरिंग बढ़िया विकल्प है। ठंड लगने पर स्लीवलेस टॉप या कुर्ते के ऊपर आप केप जैकेट या श्रग पहन सकती हैं आैर गर्मी लगे, तो श्रग को अलग रख लें।
Fashion Girls Are Obsessed With Layering clothes which are in trend now
फैशन डिजाइनर श्रुति संचेती कहती हैं कि लेयरिंग का फैशन लड़कियों को खूब पसंद आने लगा है। इसलिए ड्रेसेज में अलग-अलग तरीके से लेयरिंग का इस्तेमाल होने लगा है। ड्रेसेज ही नहीं, साड़ी पर भी महिलाएं खास तरह का जैकेट पहनने लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Girls Are Obsessed With Layering clothes which are in trend now
गर्मी के मौसम को देखते हुए आप लाइट-वेट लेयर्स चुनें। इसके लिए स्कार्व्स, कॉटन या डेनिम जैकेट, श्रग, केप जैकेट, किमोनो या कोट आदि का चुनाव कर सकती हैं। लेस डिजाइन की श्रग गर्मियों के लिए ज्यादा परफेक्ट है।

साड़ी पर लेयरिंग करने के लिए लॉन्ग शीयर या लेस जैकेट्स और केप्स ट्राई कर सकती हैं। यह काफी ट्रेंडी लगता है। आजकल लॉन्ग कढ़ाई वाली या हैंड प्रिंट वाली जैकेट्स व श्रग भी चलन में हैं। इनको एथनिक और वेस्टर्न दोनों स्टाइल में पहन सकती हैं। गर्मियों में शिफॉन और जॉर्जेट की लेयरिंग आपके लिए मुफीद रहेगा।’
विज्ञापन
Fashion Girls Are Obsessed With Layering clothes which are in trend now
मगर रखें लुक का भी ध्यान
अगर आप टॉप में लेयरिंग कर रही हैं, तो बॉटम को सिंपल रखें। शर्ट, जैकेट्स, कोट्स वगैरह के साथ लेयरिंग कर रही हैं, तो पैंट्स को सिल्म या स्किनी ही रखें। लूज टीशर्ट के साथ स्ट्रक्चर्ड शोल्डर वाले ब्लेजर का कॉम्बिनेशन सही रहेगा। निटेड टॉप के अंदर फिटिंग का टॉप का मेल बढ़िया विकल्प है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed