Kareena Kapoor Looks : जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो लोग उसमें स्टाइलिश दिखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। खास तौर पर महिलाएं स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए फिल्मी जगत की अभिनेत्रियों के आउटफिट्स देखती हैं। अगर आपके घर या ऑफिस में भी कोई कार्यक्रम है और आप ट्रेंडिंग आउटफिट की तलाश में हैं तो इसमें ये लेख आपकी मदद कर सकता है।
Kareena Kapoor Looks : करीना कपूर का हर लुक होता है सबसे अलग, देखकर आप भी लें टिप्स
आपको भी करीना कपूर खान के बेस्ट आउटफिट दिखाते हैं, ताकि आप भी उनसे टिप्स ले सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना का लहंगा लुक
करीना का ये रेड लहंगा लुक काफी खूबसूरत है। इसे अंजुल भंडारी ने डिजाइन किया था। आप इस तरीके का लहंगा आसानी से बाजार से पांच हजार के अंदर खरीद सकती हैं। ऐसे लुक के साथ आप करीना की तरह ही बालों में स्लीक बन बना सकती हैं या चाहें तो बालों को खुला रखें।
ब्लैक गाउन में करीना
ब्लैक रंग वैसे भी एवरग्रीन होता है। आप करीना के जैसे ही ब्लैक गाउन को किसी भी कार्यक्रम के लिए चुन सकती हैं। कॉकटेल नाइट के लिए ऐसा गाउन परफेक्ट है। इसे पहनते समय आंखों में स्मोकी मेकअप करें।
सीक्वेन साड़ी में करीना
इस तरह की साड़ियां आज-कल काफी चलन में हैं। करीना की तरह आप भी स्लीक बन बनाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इसके साथ आप आर्टिफिशियल या फिर डायमंड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस का फॉर्मल लुक
करीना का ये फॉर्मल लुक बेहद कमाल है। पर्पल ब्लेजर सेट में आप भी बेहद स्टाइलिश लग सकती हैं। हाई हील्स आपके इस लुक को कंप्लीट करेंगी।