Kriti Sanon Saree Look: बॉलीवुड की एक्ट्रेस कृति सेनन आज-कल अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये आज के समय की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका लोग काफी इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस माता सीता का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी जारी किया गया है। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया है। इस ट्रेलर लांच में फिल्म के सभी सितारे शरीक हुए। इस इवेंट में वैसे तो सभी काफी अच्छे लग रहे थे। पर, एक्ट्रेस कृति सेनन सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हुईं।
Kriti Sanon: 24 कैरेट गोल्ड की साड़ी में कृति सेनन ने दिखाया खूबसूरत अंदाज, देखकर हर कोई कर रहा तारीफ
बॉलीवुड की एक्ट्रेस कृति सेनन आज-कल अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहद खूबसूरत था ये लुक
ट्रेलर लांच इवेंट में साड़ी पहन कर पहुंची कृति को जिसने भी देखा वो उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। एक्ट्रेस फिल्म में माता सीता का रोल निभा रही है, ऐसे में उनका इस तरह से साड़ी पहनना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। साड़ी पहन कर एक्ट्रेस ने काफी फोटोज भी अपनी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। आइए आपको भी इस साड़ी की खासियत बताते हैं।
इन्होंने की थी डिजाइन
कृति की इस साड़ी को मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। डिजाइनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस साड़ी की खासियत बताई है। दरअसल, इस यूनिक डबल-ड्रेप साड़ी में जरदोजी बॉर्डर के साथ ऑफ-व्हाइट खादी और 24-कैरेट गोल्ड का खादी ब्लॉक प्रिंट वाली विंटेज केरल कॉटन की झलक इसके लुक में चार चांद लगा रही थी।
ब्लाउज भी था बेहद खास
इस साड़ी लुक के साथ एक्ट्रेस का ब्लाउज भी बेहद खास था। एक्ट्रेस के इस मस्टर्ड कलर के फरिशा रेशम ब्लाउज को तांबे के फूलों और पन्नों से सजाया गया था, जो उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ गोल्डन कंगन और इयरिंग्स कैरी हुए हैं।
बालों में लगाया गजरा
अपना लुक कंप्लीट करने के लिए कृति ने बालों में गजरा लगाया था। स्लीक हेयर स्टाइल के साथ ये गजरा और ज्यादा खूबसूरत लग रहा था।