फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया की ड्रेस को अनुष्का ने एक महीने बाद किया कॉपी, सोशल मीडिया पर यूजर्स में छिड़ी बहस

Thu, 07 Mar 2019 06:44 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 07 Mar 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt or Anushka Sharma Who wore this outfit better
alia anushka

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह जिम लुक, रेड कार्पेट लुक से लेकर एयरपोर्ट लुक का भी खास ख्याल रखती हैं और हर मौके पर अलग नजर आने की पूरी कोशिश करती हैं। इसके लिए उनके अपने स्टाइलिस्ट भी होते हैं। बावजूद इसके कई बार अनजाने में दो एक्ट्रेस एक जैसे कपड़ों में नजर आ जाती हैं। कुछ ऐसा ही अनुष्का शर्मा के साथ हुआ।

Alia Bhatt or Anushka Sharma Who wore this outfit better
anushka

अनुष्का शर्मा का हाल ही में वोग मैगजीन के मार्च इश्यू के लिए कराया गया फोटोशूट सामने आया, जिसमें वह हमेशा की तरह प्यारी नजर आ रही हैं। उन्होंने Louis Vuitton की ब्लू और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। अपने लुक को पूरा करने के लिए अनुष्का ने वेवी बालों को बीच की मांग निकालकर खुला किया हुआ है और साथ में न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है।

Alia Bhatt or Anushka Sharma Who wore this outfit better
alia bhatt

अनुष्का ने इस फोटोशूट में जो ड्रेस पहनी है बिल्कुल वैसी ड्रेस आलिया भट्ट एक महीने पहले Elle के शूट में पहनी नजर आ चुकी हैं। वहीं बात करें आलिया के लुक की तो उन्होंने इस ड्रेस के साथ व्हाइट वॉच, ब्रेसलेट और कानों में छोटे ड्रॉप इयरिंग्स पहने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt or Anushka Sharma Who wore this outfit better
alia bhatt

आलिया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को हाफ में बांधा और मैसी हेयरस्टाइल बना रखा है। इसके अलावा उन्होंने भी न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है। बता दें अनुष्का और आलिया की यह ड्रेस गर्मियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt or Anushka Sharma Who wore this outfit better
alia anushka

सोशल मीडिया पर लोग दोनों के लुक की तुलना कर रहे हैं। कुछ लोगों को आलिया का लुक बेहतर लग रहा है वहीं कुछ अनुष्का को बेस्ट बता रहे हैं। दोनों के फैंस की इसे लेकर बहस छिड़ गई है। खैर हमें तो अनुष्का और आलिया दोनों का लुक अच्छा लगा, लेकिन आपको किसका लुक ज्यादा पसंद आया ये हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed