{"_id":"5be0188fbdec2269c2365d78","slug":"arbaaz-khan-with-girlfriend-giorgia-andriani-at-shilpa-shetty-diwali-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज खान की गर्लफ्रेंड पर टिकी सबकी निगाहें, लाल लहंगा पहन शिल्पा की दिवाली पार्टी में हुईं शामिल","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड पर टिकी सबकी निगाहें, लाल लहंगा पहन शिल्पा की दिवाली पार्टी में हुईं शामिल
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
arbaaz khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में दिवाली पार्टी का सीजन चल रहा है। शाहरुख खान के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर दिवाली पार्टी रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम सिलेब्स शामिल हुुए, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा जिसकी रही वह थी अरबाज और उनकी गर्लफ्रेड की जोड़ी। पार्टी में जैसे ही इस जोड़े ने एंट्री ली सबकी नजरें दोनों पर टिकी रह गईं।
Arbaaz Khan
पिछले काफी समय से फिल्मी गलियारों में अरबाज और जॉर्जिया के अफेयर की चर्चाएं हैं। दोनों को हर पार्टी और इवेंट्स में साथ स्पॉट किया जाता है। कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शिल्पा की पार्टी में दोनों की ये तस्वीरें देखकर तो लग रहा है प्रियंका और दीपिका की शादी के बाद ये दोनों भी जल्द ही शादी का अनाउंस करने वाले हैं।
shilpa shetty diwali bash
- फोटो : instagram
पार्टी में जॉर्जियां ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अरबाज भी उनके साथ जंच रहे थे। तस्वीरों में दोनों साथ में खुश नजर आ रहे हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे का साथ काफी रास आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty diwali bash
- फोटो : instagram
वहीं बात करें पार्टी की होस्ट शिल्पा की तो उन्होंने पार्टी के दौरान व्हाइट कलर की फ्यूजन वाली ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी, जिसे फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था। शिल्पा की यह साड़ी नॉर्मल साड़ी से काफी अलग है।
विज्ञापन
shilpa shetty diwali bash
- फोटो : instagram
अपने इस लुक के लिए शिल्पा ने व्हाइट और सिल्वर कलर की हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ मिनी स्कर्ट कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश अंदाज के साथ नेट वाली ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन रखी थी।
View this post on Instagram
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on