{"_id":"5c29c7fbbdec2256d43762a4","slug":"bollywood-celebrities-who-got-trolled-for-their-fashion-sense-in-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब फैशन की वजह से साल 2018 में ट्रोल हुए ये 7 स्टार्स, भद्दे कमेंट्स के हुए शिकार","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
अजीबोगरीब फैशन की वजह से साल 2018 में ट्रोल हुए ये 7 स्टार्स, भद्दे कमेंट्स के हुए शिकार
Mon, 31 Dec 2018 02:09 PM IST
मोना नारंग
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
year ender 2018 worst look celebs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस के लुक शेयर करने का ट्रेंड चल रहा है। हर सेलिब्रिटी पार्टी से लेकर रेड कार्पेट लुक को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कॉस्टयूम से लेकर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट की सारी जानकारियां अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर करती हैं। लोग सेल्ब्स के इन लुक्स को पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं, लेकिन बहुत बार उन्हें इसके चलते ट्रोल का शिकार भी होना पड़ता है।
disha patani
ट्रोलिंग के शिकार हुए सेलेब्स में सबसे पहला नाम आता है दिशा पाटनी का। उन्होंने अपने फैंस को दिवाली विश करते हुए अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं। दिशा की इस तस्वीर पर कुछ ही घंटों में भद्दे कमेंट्स की लाइन लग गई थी, जिसे देखते हुए उन्हें अपने इस पोस्ट से कमेंट्स ही म्यूट करने पड़ गए।
ranveer singh
- फोटो : instagram
रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहते हैं। लगभग हर लुक के लिए ट्रोल होने के बावजूद उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं है। साल 2018 में हुए 63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान रणवीर का ड्रेस काफी चर्चा में आया था। इस दौरान उन्होंने अजीबोगरीब सूट पहना था, जिस पर 90 के दशक की उनकी पसंदीदा फिल्मों के पोस्टर छपे हुए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने रणवीर के इस ड्रेस का जमकर मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut
- फोटो : instagram
एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं कि उसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लग गई थी। इस इवेंट के दौरान उन्होंने पिंक कलर की फैदर ट्यूब ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें एक तरफ फैदर लगा था और दूसरी तरफ कुछ नहीं था। बस इसी वजह से उनकी यह ड्रेस काफी रिवीलिंग लग रही थी। एक तरफ फैदर न होने के कारण उनका बस्ट एरिया और क्लीवेज साफ दिख रहा था, जिसे लेकर लोगों ने उनकी तस्वीरों पर गंदे कमेंट्स किए थे।
विज्ञापन
priyanka chopra
इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर लोगों को उनके जूते एक आंख नहीं पसंद आए थे। इस दौरान उन्होंने ग्रे ट्राउजर-शर्ट के साथ ओरेंज शूज कैरी कर रखे थे, जो लोगों को Mismatch लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक को उनका सबसे खराब लुक बताया गया था।