फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या रणवीर से शादी के बाद दीपिका बन गईं कॉपी केट, सबूत देख खुद तय करें

Thu, 03 Jan 2019 12:11 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Thu, 03 Jan 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Copies Kareena Kapoor Look
deepika padukone
दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशनिस्ता हैं। आए दिन दोनों अपने ड्रेसेज और लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर दोनों अपने कपड़ों को लेकर खबरों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा का विषय कुछ अलग है।
Deepika Padukone Copies Kareena Kapoor Look
deepika padukone
दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर छाई हुई हैं। फिल्मफेयर के लिए कराया गया दीपिका का फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में दीपिका बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इनमें एक तस्वीर में उन्होंने ब्लू कलर की फिटिड मिरर ड्रेस पहनी है, जो  Atelier Zuhra ब्रांड की है।
Deepika Padukone Copies Kareena Kapoor Look
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका ने ड्रेस के साथ प्रिंटेड जैकेट कैरी की हुई है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने बोल्ड आई लैशेज और मैसी हेयर किए हुए हैं। बता दें, कुछ दिन पहले दीपिका जैसी सेम ड्रेस करीना कपूर पहने नजर आ चुकी हैं, जिसकी वजह से दीपिका का यह लुक चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Copies Kareena Kapoor Look
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
Social media Summit Awards 2018 अटेंड करने के लिए करीना सिल्वर मिरर ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। उनकी यह ड्रेस लेबल एटेलियर जुहरा (Atelier Zuhra) ब्रांड की थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने इस ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पहनी थी। बात करें उनके मेकअप की तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिप शेड लगा रखा था। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है।
विज्ञापन
Deepika Padukone Copies Kareena Kapoor Look
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
करीना और दीपिका की ड्रेस काफी हद तक एक जैसी हैं और एक ही ब्रांड की हैं। इसी के चलते दोनों के लुक की तुलना की जा रही है। एक तरफ करीना ने इस ड्रेस को सिंपल तरीके से कैरी किया है, वहीं दीपिका ने इसी ड्रेस को प्रिंटेड जैकेट के साथ टीम अप करके अलग लुक करने की कोशिश की है। अब यह आप तय करें कि दोनों में से किसका लुक आपको बेहतर लग रहा है और हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed