फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति ही नहीं फैशन में भी कई नेताओं को मात देते हैं राहुल गांधी, सेट किया जैकेट का जबरदस्त ट्रेंड

Thu, 03 Jan 2019 09:40 AM IST
kapil sharma मोना नारंग, अमर उजाला
मोना नारंग, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 03 Jan 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi quilted jacket on white kurta is in trend
rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं, जिसमें फिलहाल वह अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल भी वह अपने कपड़ों को लेकर खबरों में आए थे। दरअसल एक ईवेंट के दौरान वह पफर जैकेट में स्पॉट हुए थे। उनकी वो जैकेट बरबरी ब्रांड की थी जिसकी कीमत 63 हजार 400 रुपये बताई गई थी। इस जैकेट को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।
Rahul Gandhi quilted jacket on white kurta is in trend
rahul gandhi
इन सर्दियों में भी वह कई बार व्हाइट कुर्ते के साथ ओलिव ग्रीन, नेवी ब्लू, ब्लैक और कई रंगों की स्लीवलेस पफर जैकेट के साथ स्पॉट हुए हैं, जिस वजह से वह एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनका यह स्टाइल स्टेटमेंट काफी पॉपुलर हो रहा है। यहां तक कि उनका यह स्टाइल कांग्रेस के दूसरे नेता भी फॉलो कर रहे हैं।
Rahul Gandhi quilted jacket on white kurta is in trend
rahul gandi
बहुत कम बार ऐसा देखा गया है कि कोई पॉलिटिशियन किसी फैशन ट्रेंड को सेट कर रहा हो या स्टाइल को लेकर चर्चा में आया हो। पिछले 60 सालों से संसद भवन में नेहरू जैकेट पहनकर आने का ट्रेंड आज बदलने लगा है। राहुल के कुर्ते के साथ पफर जैकेट पहनने के स्टाइल को बहुत सारे कांग्रेस नेता फॉलो करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi quilted jacket on white kurta is in trend
rahul gandhi
राहुल के सेट किए गए इस फैशन ट्रेंड को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चैक नेवी ब्लू जैकेट पहनकर और हवा दे दी। वहीं राजस्थान के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सचिन पायलट भी कई मौकों पर पफर जैकेट पहने नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दीपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर नवजोत सिद्धु तक इस स्टाइल को फॉलो करने में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
Rahul Gandhi quilted jacket on white kurta is in trend
rahul gandi
संसद में पफर जैकेट का ट्रेंड जरूर राहुल ने सेट किया हो, पर क्या आप जानते हैं कि राहुल से पहले उनके पिता राजीव गांधी व्हाइट कुर्ते के साथ पीले रंग की पफर जैकेट पहने नजर आए थे। असल में यह फैशन एक्सपेरिमेंट उनके पिता ने किया था जो आज हिट हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed