{"_id":"5c2dc457bdec22627507979d","slug":"deepika-padukone-trolled-for-filmafare-magazine-cover-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मफेयर के कवर पेज पर आते ही ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स बोले- कुपोषित हो क्या","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
फिल्मफेयर के कवर पेज पर आते ही ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स बोले- कुपोषित हो क्या
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण रणवीर संग शादी के समय से लगातार खबरों में छाई हुई हैं। शादी से यह सिलसिला शुरू हुआ, फिर जीक्यू मैगजीन के लिए फोटोशूट, फिर मेघना गुलजार की फिल्म और अब फिल्मफेयर मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट को लेकर दीपिका सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर दीपिका हमेशा की तरह स्टनिंग नजर आ रही हैं।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
फिल्मफेयर के लिए कराए गए फोटोशूट में दीपिका अर्बन लुक में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बहुत सारे लोग दीपिका के इस लुक से निराश भी हैं।
दीपिका की इन तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट कर उन्हें कुपोषण का शिकार बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- रणवीर के घर खाना नहीं मिलता क्या जो सूखकर लकड़ी हो रही हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुपोषित लग रही है।
बता दें, दीपिका के इसी फोटोशूट में से एक लुक को करीना का कॉपी बताया जा रहा है। इस लुक में दीपिका ने ब्लू कलर की फिटिड मिरर ड्रेस पहनी है, जो Atelier Zuhra ब्रांड की है। दीपिका ने ड्रेस के साथ प्रिंटेड जैकेट कैरी की हुई है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने बोल्ड आई लैशेज और मैसी हेयर किए हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
बता दें, कुछ दिन पहले दीपिका जैसी सेम ड्रेस करीना कपूर पहने नजर आ चुकी हैं, जिसकी वजह से दीपिका का यह लुक काफी चर्चाओं में है। करीना ने डिट्टो यह ही ड्रेस सिल्वर कलर में पहनी थी। उनकी ड्रेस भी लेबल एटेलियर जुहरा (Atelier Zuhra) ब्रांड की ही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने इस ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पहनी थी। बात करें उनके मेकअप की तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिप शेड लगा रखा था। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।