{"_id":"5be19bdbbdec2269960bbca1","slug":"disha-patani-wishes-diwali-to-fans-in-sports-bra-and-lehenga-gets-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशा पटानी ने हॉट तस्वीर पोस्ट कर फैंस को किया दिवाली विश, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
दिशा पटानी ने हॉट तस्वीर पोस्ट कर फैंस को किया दिवाली विश, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स
Tue, 06 Nov 2018 07:25 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
disha patani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने फैंस को दिवाली विश करते हुए अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की है, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। दिशा की इस तस्वीर पर कुछ ही घंटों में कमेंट्स की लाइन लग गई, जिसे देखते हुए उन्हें अपने इस पोस्ट से कमेंट ही म्यूट करना पड़ा।
2 of 5
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में दिशा त्योहार के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। उनके हाथों में जलता हुए दीपक है। अब आप सोच रहे होंगे फिर फैंस को इससे क्या परेशानी हुई होगी। तो आपको बता दें वैसे तो दिशा ने इस तस्वीर में बहुत खूबसूरत लहंगा पहन रखा है।
3 of 5
- फोटो : instagram
अपने लुक को पूरा करने के लिए दिशा ने मांग टीका लगा रखा है जो उन पर काफी फब रहा है। यहां तक कि दिशा ने लहंगे के साथ दुपट्टा भी ओढ़ रखा है, लेकिन वह चोली को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दिशा ने इस तस्वीर में लहंगे के साथ स्पोर्टस ब्रा पहन रखी है, जिस पर कई लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने भद्दे कमेंट्स करना शुरू कर दिया।
दिशा पाटनी की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कैमरामैन इतनी जल्दी में था कि उसने पूरे कपड़े पहनने नहीं दिए।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, इसके पास पैसे नहीं है कि ये कपड़े खरीद सके। वहीं एक ने लिखा कि ज्यादा दिखाना भी अच्छी बात नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
disha patni
- फोटो : instagram
दिशा की इस तस्वीर पर अब तक 1,702,658 लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके फोटोज और वीडियोज पलक झपकते वायरल हो जाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।