फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Femina Miss India 2018: मानुषी छिल्लर से निगाहें हटाना मुश्किल, इन सेलेब्स ने भी जीता दिल

Mon, 18 Jun 2018 08:26 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Femina Miss India 2018 Manushi Chhillar Attends Sub-contest winners announcement
Manushi Chhillar
टोंड फिगर, डिंपल वाले गाल और मनमोहक मुस्कान वाली मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने एक बार भी सारी लाइम लाइट लूट ली। शुक्रवार की शाम वह फेमिना मिस इंडिया 2018 इवेंट में पहुंचीं। चमकीले लहंगे और शैंडलेयर ईयरिंग्स में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 


 
Femina Miss India 2018 Manushi Chhillar Attends Sub-contest winners announcement
Manushi Chhillar
पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन करने के बाद मानुषी अब इस साल के लिए मिस इंडिया को चुनने के लिए आयोजित समारोह में पहुंचीं। यहां भी वह अपना ताज पहने नजर आईं। इस मौके पर कॉन्टेस्ट की सब-कैटेगरीज की प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। 


 
Femina Miss India 2018 Manushi Chhillar Attends Sub-contest winners announcement
Pooja Chopra
पूरे देश से प्रतिभागियों का चुनाव जोन के हिसाब से किया जाता है। हर जोन के लिए अलग-अलग मेंटर्स तय किए गए हैं। नेहा धूपिया को नॉर्थ जोन, वहीं, पूजा चोपड़ा को ईस्ट जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फिल्म 'अय्यारी' की एक्ट्रेस राकुल प्रीत साउथ जोन की मेंटर हैं तो वहीं पूजा हेगड़े को वेस्ट जोन का जिम्मा सौंपा गया है। ये चारों मिस इंडिया रह चुकी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Femina Miss India 2018 Manushi Chhillar Attends Sub-contest winners announcement
Neha Dhupia
इवेंट में जहां नेहा धूपिया और पूजा चोपड़ा पहुंचीं, वहीं राकुल प्रीत और पूजा हेगड़े कहीं नजर नहीं आईं। इवेंट में  मिस्टर वर्ल्ड 2016 रोहित खंडेलवाल और एक्टर अंगद बेदी भी पहुंचे। इनके अलावा कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और संगीतकार बेहराम सिगनपूरिया भी नजर आए। 

 
विज्ञापन
Femina Miss India 2018 Manushi Chhillar Attends Sub-contest winners announcement
Miss India
गायक और एक्टर म्यांग चांग ने इवेंट को होस्ट किया। शो के अंत में गायक सनम पुरी और उनके बैंड ने 'तेरी दीवानी', 'लग जा गले' और 'ऐ दिल है मुश्किल' गानों पर परफॉर्मेंस दी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed