{"_id":"5b23a55b4f1c1bc96b8b63d4","slug":"from-queen-elizabeth-to-kareena-kapoor-know-about-their-favourite-handbags","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानी एलिजाबेथ से लेकर करीना कपूर तक पसंद करती हैं इस ब्रांड का पर्स, कीमत सुन होश उड़ जाएंगे ","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
रानी एलिजाबेथ से लेकर करीना कपूर तक पसंद करती हैं इस ब्रांड का पर्स, कीमत सुन होश उड़ जाएंगे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं पर्स का इस्तेमाल केवल जरूरत के लिए नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट के लिए भी करती हैं। दुनिया की कई मशहूर हस्तियां अपने हैंडबैग या पर्स के कारण चर्चा में रही हैं। इनमें सबसे पहला नाम है महारानी एलिजाबेथ। हैंडबैग महारानी के पहनावे का सबसे अहम पहलू है। महारानी के पर्स ब्रिटिश कंपनी लॉनर द्वारा बनाए जाते हैं।
हैंडबैग की बात हो और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का नाम न आए, ये मुमकिन नहीं। करीना कपूर एयरपोर्ट और कई इवेंट्स में बर्किन हैंडबैग के साथ देखी जाती हैं। करीना कपूर के पास इन महंगे हैंडबैग्स का पूरा कलेक्शन है और यही वजह है कि वह अलग-अगल मौकों पर अलग-अलग रंग और डिजाइन के पर्स के साथ नजर आती हैं।
हाल ही में करीना कपूर एयरपोर्ट पर बर्किन 35 रोग कैसक एप्सम पर्स के साथ नजर आई थीं। इस पर्स की कीमत 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है। सिर्फ करीना ही नहीं, हेर्मेस बिर्किन ब्रांड कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की पंसद है।
हाल ही में करीना कपूर एयरपोर्ट पर बर्किन 35 रोग कैसक एप्सम पर्स के साथ नजर आई थीं। इस पर्स की कीमत 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच है। सिर्फ करीना ही नहीं, हेर्मेस बिर्किन ब्रांड कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की पंसद है।
कुछ दिनों पहले दुनिया को अलविदा कहने वाली हवा-हवाई गर्ल, श्रीदेवी का भी यह पसंदीदा ब्रांड रहा है। कुछ दिन पहले ही वे एक इवेंट पर हेर्मेस बिर्किन ब्रांड के एक छोटे से स्टाइलिश पर्स के साथ नजर आई थीं, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये है। ये पर्स दुनिया में मिलने वाले सबसे महंगे लेदर से बना हुआ है।
हेर्मेस बिर्किन ब्रांड का पर्स ऑस्ट्रिच लेदर का बना होता है । इसी वजह से इस पर्स की कीमत इतनी ज्यादा है। इतना ही नहीं इस पर्स पर गोल्ड की पॉलिश भी की हुई है।
हेर्मेस बिर्किन ब्रांड का पर्स ऑस्ट्रिच लेदर का बना होता है । इसी वजह से इस पर्स की कीमत इतनी ज्यादा है। इतना ही नहीं इस पर्स पर गोल्ड की पॉलिश भी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर भी डिजाइनर पर्स के बेहतरीन कलेक्शन रखने के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर के पास चेनेल, हेर्मेस, केली और डिओर आदि ब्रांड्स के महंगे पर्स के कलेक्शन उपलब्ध हैं। सोनम के एक हैंडबैग की कीमत करीब चार से छह लाख रुपये है।
विज्ञापन
आज का दौर पूरी तरह से हैंडबैग का है। आज के समय में महिलाएं अपने पर्स या पर्स में चाबी से लेकर मेकअप तक का सामान लेकर चलना पसंद करती हैं। हालांकि आज भी हैंडबैग की क्वालिटी और डिजाइन के मामले में यूरोप ही सबसे आगे है, फिर भी होड़ में अमेरिका के साथ साथ दूसरे देश भी पीछे नहीं हैं।