{"_id":"5c2487abbdec2256c50f4273","slug":"janhvi-kapoor-looking-smoking-hot-in-red-shimmery-outfit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी कपूर ने करवाया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देखकर भूल जाएंगे सब कुछ","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
जाह्नवी कपूर ने करवाया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देखकर भूल जाएंगे सब कुछ
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। बहुत कम समय में उन्होंने फैशन के मामले में अपनी एक अलग जगह बना ली हैं। वह कही भी जाती हैं लोगों को उनके ड्रेस को देखने का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज बहुत सारी लड़कियां उनके फैशन स्टेटमेंट को फॉलो करती हैं।
2 of 5
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। जाह्नवी का यह फोटोशूट बेहद सेंसुअस है। लोग उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट और शेयर कर रहे हैं। 15 घंटों के अंदर जाह्नवी की इन तस्वीरों पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
इन तस्वीरों में जाह्नवी ने रेड कट शिमरी ड्रेस पहन रखी है, जिसमें उनकी खूबसूरती बहुत निखर कर आई है। इन तस्वीरों में उनका लुक और मेकअप पहले की तस्वीरों से बिल्कुल अलग है। जाह्नवी की इन तस्वीरों को देखकर उन्हें ग्लैम क्वीन कहा जा रहा है।
जाह्नवी का ये खूबसूरत ड्रेस Welsh designer Julien Macdonald के कलेक्शन में से है। अपने इस लुक के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और मैसी हेयर कर रखे हैं। जाह्नवी का ये मेकओवर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने किया है। तान्या ने ही जाह्नवी की ये तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की हैं।
खबर है कि जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म में वह पायलट की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक होगी। अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी ड्रेस और उस पर लगे बैच पर गुंजन का नाम साफ लिखा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।