मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर अक्सर अपने फैशन सेंस और तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची के लिए फोटोशूट कराया, जिसमें उनका खूबसूरत अवतार देख हर कोई दीवाना हो गया।
मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी प्लेन से उतरते हुए ऐसे कपड़ों में दिखीं, लोग बोले- पैंट पहनना भूल गई क्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजाइनर सब्यसाची ने ब्राइडल वियर का लेटेस्ट समर कलेक्शन लॉन्च किया है। एक तस्वीर में मानुषी ने बेहद प्यारा ब्लू कलर का लहंगा पहना है। इसमें समुंद्र किनारे साइकिल के पास खड़ी मानुषी बहुत सुंदर लग रही हैं।
A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on
मानूषी ने इस खूबसूरत लहंगे को डीप नेक गोल्डन ब्लाउज के साथ टीम अप किया है। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है और हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ है।
A post shared by Sabyasachi Mukherjee (@sabyasachiofficial) on
एक तस्वीर में मानुषी पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने हुए है, जो दोनों तरफ से थाई स्लिट है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सब्यसाची की खूबसूरत बेल्ट भी लगाई हुई है। अपने लुक को पूरा करने के लिए मानुषी ने खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ शेड्स पहने हुए हैं।
मानुषी का यह लुक बेहद शानदार लग रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को उनका यह लुक समझ नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- पैंट पहनना भूल गई हो क्या। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैडम सलवार कहां चली गई।